Mouni Marry: मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ करेंगी शादी

एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ इस दिन करेंगी शादी,देखें खूबसूसरत तस्वीरें

Mouni Marry: बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ जल्दी शादी करने जा रही है। दोनों ने अपनी शादी की तैयारियां कर ली है।

Mouni Marry: मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ करेंगी शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। 15 नवंबर 2021 को हाल ही में अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैटरीना कैफ और विकी कौशल भी जल्द ही शादी करने वाले हैं। विकी कौशल और कैटरीना कैफ दिसंबर महीने में शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी

TOI की रिपोर्ट के अनुसार मौनी रॉय जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों जनवरी महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौनी रॉय 27 जनवरी को सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधेगी। शादी के पहले की रस्में 26 जनवरी को शुरू होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागिन फेम अभिनेत्री डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकती है। जिसमें उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें,ऐश्वर्या राय के ‘ताल’ गाने पर मौनी राय ने किया ज़बरदस्त डांस,वीडियो

आपको बता दें मौनी राय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह हर दिन अपने फैंस के लिए अपनी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है।

Video : माधुरी दीक्षित ने मौनी रॉय के साथ ‘माय नी माय’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा है वीडियो

वर्क फ्रंट

Instagram पर देखें

काम के मोर्चे की बात करें तो महादेव स्टार को आखरी बार ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ फिल्म में देखा गया था। अभिनेत्री मौनी रॉय ने साल 2018 में अक्षय कुमार के साथ ‘गोल्ड’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद अभिनेत्री ‘मेड इन चाइना, रोमियो अकबर वाल्टर जैसी फिल्मों में नजर आई। जल्द ही मौनी रॉय ब्रह्मास्त्र मूवी में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘वेल्ले’ फिल्म  में भी नजर आने वाली हैं । इस फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल, अभय देओल मुख्य भूमिका में है। हाल ही में वेल्ले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail
Scroll to Top