टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। जिसमें एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के फेमस सॉन्ग 'ताल' पर डांस करती नजर आ रही है।

ऐश्वर्या राय के ‘ताल’ गाने पर मौनी राय ने किया ज़बरदस्त डांस,वीडियो

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। जिसमें एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के फेमस सॉन्ग ‘ताल’ पर डांस करती नजर आ रही है।

छोटे पर्दे से अभिनय के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाली मौनी रॉय एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह ऐश्वर्या राय बच्चन के ताल गाने पर डांस कसरी हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर उनका ये डांस वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। उनके डांस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

मौनी रॉय द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस जमीन पर बैठ कर डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में उनके एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 14 घंटे में 286686 बार लाइक किया जा चूका है।

अभिनेत्री मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ,” सांस और डांस हर चीज को बेहतर बना देते हैं। ” ये भी पढ़ें : Video: शर्लिन चोपड़ा ने अलीशा के मेड इन इंडिया गाने पर किया हॉट डांस

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने टीवी धारावाहिक ‘देवों के देव महादेव’ में अभिनय कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। बड़े पर्दे पर भी उनका जलवा कम नहीं है। एक्ट्रेस ने इंटरनेशनल खिलाडी अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘मेड इन चाइना’ और ‘रोमियो अकबर वालटर’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। मौनी रॉय की आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र  फिल्म रिलीज होने वाली है।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top