बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' से की है। फिल्म में डेब्यू को लेकर तारा सुतारिया ने कहा फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए भाग्यशाली है।

SOTY 2 में काम मिलने पर खुद को खुशकिस्मत समझती है अभिनेत्री तारा सुतारिया

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ से की है। फिल्म में डेब्यू को लेकर तारा सुतारिया ने कहा फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए भाग्यशाली है।

फिल्म निर्माता करण जोहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ (SOTY 2 ) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया (Tara Sutaria ) ने कहा कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनने पर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हैं। मीडिया से बात करते हुए तारा ने कहा ,” मैं सोचती हूं कि फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ से फिल्म इंडस्ट्री में ड्रीम लांच मिला है। मैं जानती हूं की ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता। लेकिन मुझे करियर की शुरूआत में ये मौका मिला है। इसीलिए ये मेरी जिंदगी का लाइफटाइम मौका रहा है।”

अभिनेत्री ने कहा,” मैं तथ्य को पहचानती हूं कि ऐसा बहुत कम लोगों के साथ होता है कि अपनी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही आप दो अलग-अलग फिल्मों में व्यस्त हो जाएं। इसीलिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। मैं अपनी आने वाली फिल्म ‘आरएक्स 100’ ( RX 100 )को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इस फिल्म का काम भी शुरू हो गया है। इस तरह मैं कह सकती हूं कि मैं बहुत खुश हूं और बहुत व्यस्त भी।”

चाइल्ड आर्टिस्ट से टीवी से शुरूआत करने वाली तारा सुतारिया ‘सिद्धार्थ मल्होत्रा’ के साथ ‘मरजावां’ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता ‘रितेश देशमुख’ भी मुख्य भूमिका में हैं। मरजावां’ फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी।

Comments are closed.

Scroll to Top