प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में कर रही हैं वापसी

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक तसवीर खूब वायरल हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं यह तसवीर उनकी आने वाली फिल्म ‘स्काई इज पिं’ की है।h

पॉप सिंगर निक जोनास से साल 2018 में शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) बॉलीवुड से गायब है। देशी गर्ल ने काफी लंबे समय से बॉलीवुड से ब्रेक लिया हुआ है। शादी के बाद प्रियंका ने किसी हॉलीवुड मूवी में भी काम नहीं किया है। अब प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म के साथ कमबैक कर रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की एक तसवीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह तसवीर उनकी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की है। वायरल हो रही फोटो में प्रियंका चोपड़ा का बॉब कट हेयर स्टाइल है। इस फोटो में देशी गर्ल पॉउट करती हुई बहुत खूबसूरत लग रही है।

 

View this post on Instagram

 

Stills from “The Sky is Pink” movie releasing on 11th October, 2019. Her comeback bollywood movie

A post shared by i love you Priyanka Chopra (@priyankachopra.updates) on


आपको बता दें ,फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में प्रियंका चोपड़ा ‘फरहान अख्तर’ और ‘जायरा वसीम’ लीड रोल में हैं। शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

हॉलीवुड फिल्मों की बात करें, तो ‘प्रियंका चोपड़ा’ ने अमेरिकन टेलीविजन थ्रिलर सीरीज ‘क्वांटिको’ और ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। बेवॉ़च में उन्होंने हॉलीवुड स्टार ‘ड्वेन जॉनसन’ के साथ स्क्रीन शेयर किया था। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस अब एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top