Site icon www.4Pillar.news

सोनू सूद के बाद अब प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई स्वरा भास्कर,मांगी डिटेल

देश में कोरोना वायरस महामारी की मार सबसे जयादा गरीबों और प्रवासी मजदूरों पर पड़ रही है। जिनकी मदद के लिए अब बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां आगे आई हैं। सोनू सूद के बाद अब स्वरा भास्कर ने मजदूरों की मदद का संकल्प लिया है।

देश में कोरोना वायरस महामारी की मार सबसे जयादा गरीबों और प्रवासी मजदूरों पर पड़ रही है। जिनकी मदद के लिए अब बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां आगे आई हैं। सोनू सूद के बाद अब स्वरा भास्कर ने मजदूरों की मदद का संकल्प लिया है।

महामारी की मार

कोरोना वायरस महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन का खामियाजा मजदूर वर्ग भुगत रहा है। कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वयं संज्ञान लेते हुए राज्य सरकारों से प्रवासी मजदूरों को यातायात ,भोजन और राहत सामग्री प्रदान करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद अभी तक किसी भी राज्य सरकार ने मजदूर वर्ग के लिए कोई नीति तैयार नहीं की है।

सो रहे हैं नेता

लॉकडाउन काल में प्रवासी मजदूर पैदल या ट्रक ड्राइवरों को मनमानी कीमत देकर अपने घर जाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे मजदूर भी हैं ,जो न तो ट्रकों का भाड़ा देने में समर्थ हैं और न ही पैदल चलने में। ऐसे में उनके लिए जनता द्वारा चुने गए नेता लगभग सो रहे हैं। लेकिन अभिनेता जाग रहे हैं।

पिछले काफी दिनों से मुंबई में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लगातार उनके घर भेज रहे हैं। अब उनके ही नक्शे कदम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी फंसे हुए मजदूरों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। स्वरा भास्कर अब तक लॉकडाउन में दिल्ली में फंसे हुए 1350 मजदूरों को उत्तर प्रदेश और बिहार भेज चुकी है।

मजदूरों की मदद के लिए आगे आई स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर का कहना है कि मुसीबत की इस घड़ी में लाखों मजदूरों के लिए कुछ न कर पाने और आराम से घर बैठने में उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई। उनकी अंतरात्मा ने उन्हें घर से बाहर निकल कर लोगों की मदद करने के लिए मजबूर किया। ”  ये भी पढ़ें : मरकज जमाती मामले में रिपब्लिक भारत टीवी लोगों को गुमराह न करे:फरीदाबाद पुलिस

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने मुंबई से अपने शहर दिल्ली लौटकर मजदूरों की मदद के लिए शुरुआत की है। वह अपनी टीम के साथ दिल्ली में फंसे हुए मजदूरों के आंकड़े इकट्ठे कर उन्हें घर भेज रही है। उनके इस नेक काम में दिल्ली सरकार भी उनकी मदद कर रही है। ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने की ज्योति को SAI में प्रशिक्षण दिलाने की सिफारिश

Exit mobile version