Tech

Chandrayaan 3 की लैंडिंग और Aditya L1 की सफल लॉन्चिंग के बाद ISRO ने दी एक और गुड न्यूज़

Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग और आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिग के बाद इसरो एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार, दो भारतीय एस्ट्रोनॉट्स की NASA के जॉनसन  स्पेस सेंटर में ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है। भारत अब अंतरिक्ष स्पेस सेंटर में कदम रखने जा रहा है।

Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग, आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग और गगन यान की तैयारियों के बाद भारत को एक और खुशखबरी मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार, नासा दो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को ISS यानि इंटनेशनल स्पेस सेंटर में भेजने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन इस मिशन की घोषणा कर चुके हैं।

इसरो ने जानकारी दी है कि दो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में ट्रेनिंग शुरू होने वाली है। नेशनल ऐरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA ) का ये स्पेस सेंटर टेक्सास में स्थित है, जहां दो भारतीय एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग होने वाली है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बताया कि इन दोनों एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग अगस्त महीने में शुरू होने वाली है।

इससे पहले पिछले साल जून महीने में पीएम मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था। उस समय मुलाकात के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारत के एक अंतिक्ष यात्री को इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में भेजने की बात कही थी। रूस के मास्को के यूरी गागरीन कास्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेंड दो में एक अंतरिक्ष यात्री को भारत और अमेरिका के साझा अभियान के तहत अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में भेजा जाएगा।

इस मिशन में स्पेसएक्स और एक्सिओम भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की मदद करेंगे। मिशन को दिसंबर 2024 तक अंजाम दिया जा सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व प्रमुख के. सिवान ने कहा कि यह मिशन भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को नई तकनीकों से अवगत कराएगा। भारत के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। ऐसा पहली बार होगा, जब इसरो का कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में कदम रखेगा।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *