अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे’हुई रिलीज जानिए फिल्म की कहानी

आज अजय देवगन तब्बू,और रकुल प्रीत की हिंदी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन आकिव अली ने किया है। कहानी लव रंजन की है। जानिए फिल्म की कहानी के बारे में।

फिल्म की कहानी साधारण सी है। कहानी लंदन से शुरू होती है। एक 50 वर्षीय अधेड़ उम्र का कारोबारी आशीष ( Ajay Devgn ) एक 26 वर्षीय लड़की आयशा (Rakul Preet) से मिलता है। फिल्म में एक गाना बजता है। आशीष और आयशा के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं। नजदीकियां प्यार में बदल जाती हैं। आशीष को लगता है कि वो आयशा को अपने परिवार से मिलवाए और वो भारत आता है। भारत आने पर आशीष आयशा को अपने परिवार से मिलाता है। आशीष आयशा को अपनी पत्नी मंजू (Tabu)बेटा बेटी और माता पिता से मिलवाता है। आशीष और आयशा के रिश्ते को लेकर आशीष की बेटी नाराज हो जाती है और परिवार में दरार आने की संभावना बढ़ जाती है।

परिवार को संभालने के लिए आशीष आयशा से रिश्ता अलग कर लेता है। आयशा वापस लंदन चली जाती है। लेकिन लंदन जाने के बाद भी आशीष का दिल आयशा को याद करता है। बेटी की शादी के बाद आशीष और आयशा एक हो जाते हैं और मंजू अलग रहने लगती है।

अब आपको बताते हैं फिल्म में क्या है खास। फिल्म आजकल के हालात पर बनी है। जहां प्यार में उम्र का कोई बंधन नहीं है। रिश्तों का भी कोई बंधन नहीं है। आज के जमाने में सभी खुली जिंदगी जी रहें हैं। रिश्तों की गहराइयों पर फिल्म को बनाया गया है। फिल्म में कॉमेडी है। फिल्म में कई ऐसे दृश्य भी हैं जिनको देखकर आप अपनी हंसी नहीं पाओगे। फिल्म में कुछ शब्द दोहरे मतलब वाले भी हैं जिनको आज का युवा पसंद करता है

फिल्म के पहले दौर में ‘रकुल प्रीत’ का अच्छा अभिनय देखने को मिलता है। दूसरे दौर में ‘तब्बू’ दर्शकों को अपने अभिनय से बांधे रखती है। ‘तब्बू’ का अभिनय दर्शकों को सहज बनाता है। वहीं फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में होते हुए केंद्र बिंदु बने रहते हैं। ‘अजय देवगन’ फिल्म में पति ,प्रेमी और पिता की भूमिका निभाते हुए दिख रहे हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8973 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री