बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का मेमे शेयर करने पर विवेक ओबरॉय को पड़ी लताड़

बॉलीवुड अभिनेता Vivek Oberoi ने ट्विटर पर शेयर किया ऐश्वर्या राय का मेमे जमकर हुए ट्रोल। लोक सभा चुनाव 2019 का मतदान समाप्त हो गया है। अब टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल दिखाए जा रहे हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की बढ़त दिखाई जा रही है। चुनाव परिणाम इसी 23 मई को आएंगे।

इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का एक मेमे ट्विटर पर शेयर करके अपने लिए तूफान खड़ा कर लिया है। उन्होंने 2002 के दशक में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की चर्चित प्रेम कहानी के बारे में अरुचिकर ट्वीट किया। चित्र में ऐश्वर्या राय को सलमान खान ,अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को दिखाया गया है। चित्र के एक हिस्से में विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय भी हैं।

ऐश्वर्या राय और सलमान खान और विवेक की तिकड़ी ने साल 2000 में खूब सुर्खियां बटोरी थी। लगभग दो साल तक डेटिंग करने के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच शादी करने की अटकलें जोरो पर रही थी। सलमान खान से ब्रेअकप के बाद ऐश्वर्या राय और विवेक ओबरॉय के डेटिंग करने की भी खबरें आई थी। हालांकि ऐश्वर्या राय ने कभी खुलकर इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की थी।

ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर ली थी। उनका एक बच्चा भी है जिसका नाम आराध्या है। उधर विवेक ओबरॉय ने प्रियंका अल्वा से शादी की है।

विवेक ओबरॉय द्वारा ऐश्वर्या राय का मेमे ट्विटर पर शेयर करने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने ट्विटर पर विवेक को अड़े हाथों लेते हुए उन्हें घृणित और वर्गहीन कहा। दूसरी तरफ ट्वीटर उपभोक्ता भी विवेक ओबरॉय को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर कहा इसी लिए तुम फ्लॉप रहे। जबकि दूसरे ने कहा बायोपिक बैन होने के बाद उनपर आरोप नही लगा रहे हैं। तीसरे ने कहा ,घृणित कार्य … उसकी सस्ती मानसिकता को दर्शाता है। इस तरह मेमे शेयर करने के बाद विवेक ओबरॉय को लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है।

महराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने भी आपत्तिजनक ट्वीट करने पर विवेक ओबरॉय के खिलाफ करवाई करने की गुहार लगाई है।

 

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई