4pillar.news

गाय को घोषित किया जाना चाहिए राष्ट्रीय पशु : इलाहबाद हाई कोर्ट 

सितम्बर 2, 2021 | by

Cow should be declared as national animal Allahabad High Court

इलाहबाद हाई कोर्ट की तरफ से केंद्र को सुझाव दिया गया है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि गाय भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है।

गाय को भारतीय संस्कृति में माँ के समान माना जाता है। गाय की सुरक्षा के लिए पिछले कुछ सालो से गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग भी की जा रही है। इलाहबाद हाई कोर्ट ने भी बुधवार को एक गाय को काटने के आरोपी जावेद की जमानत याचिका को ख़ारिज करते हुए एक सुझाव दिया।

कोर्ट की तरफ से कहा गया कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए और गौ रक्षा को हिन्दुओ का मौलीक अधिकार बनाया जाना चाहिए। कोर्ट की तरफ से कहा गया कि गाय भारत की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और देश की संस्कृति हर किसी का फर्ज होता है, चाहे उसका धर्म कुछ भी हो

‘संस्कृति और आस्था पर चोट से देश कमजोर होता है’

हाई कोर्ट की तरफ से कहा गया की गाय भारतीयों की आस्था और संस्कृति का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है और जब आस्था पर चोट होती है तो देश कमजोर हो जाता है। हाई कोर्ट की तरफ सी आगे कहा गया कि गाय का मीट खाना किसी का मौलिक अधिकार नहीं है। इसपर हाई कोर्ट ने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार संसद में बिल लाकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे।

Video: सपना चौधरी और रेणुका पंवार ने ‘घूम घाघरा’ गाने पर उड़ाया गर्दा, 2 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो,आप भी देखें

RELATED POSTS

View all

view all