कोरोना वायरस महामारी का कहर पुरे विश्व में फैला हुआ है। जिसके चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। अब इसको 3 मई 2020 तक बढ़ा दिया गया है।
देश को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने आज फिर 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है।
कोरोना के कहर के कारण देश में सब कुछ बंद हो गया है। हवाई जहाज ,रेल बसें ,कारखाने ,दुकानें और कंपनियों समेत लगभग सभी जरूरी साधन बंद हैं। लोग अपने घरों में कैद हैं।
पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 19 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन में देशवासियों से अपील की थी। जिसमें उन्होंने 22 मार्च को जनता का कर्फ्यू लगाने के लिए कहा था। जो सुबह सात बजे से रात के 9 बजे तक लगाया गया।
इसके बाद पीएम मोदी ने 24 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर न निकलने और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की भी अपील की थी।
अब प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन के 21वे दिन इसको 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। उनके इस फैसले का पक्ष और विपक्ष स्वागत कर रहा हैं।
इन सबके इतर बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने पीएम मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने वाले फैसले की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के एक फोटो शेयर करते हुए इस फैसले को सही बताया है।
अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा ,” 3 मई 2020 तक लॉकडाउन को बढ़ाना एक बहुत ही जरूरी और समझदारी वाला फैसला है। नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिया गया एक कठिन और आवश्यक फैसला है। ये फैसला देश हित में लिया गया है। मुश्किल समय,मुश्किल फैसले लेने के लिए कहता है। “
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More