Angry Rakhi:वीडियो में राखी सावंत पैपराजी पर गुस्सा होते हुए नजर आ रही है। राखी कहती है कि, ‘जिस दिन मैं मर गई, तो मेरी कब्र पर भी आओगे क्या ? इतना कहते ही अभिनेत्री फूट-फूटकर रोने लगती है।
अभिनेत्री राखी सावंत आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है। पिछले दिनों राखी आदिल संग अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। वहीं अब राखी अपनी माँ और शर्लिन चोपड़ा संग विवाद की वजह से काफी परेशान है। बता दे कि राखी सावंत की माँ की तबियत बेहद खराब चल रही है और वे अस्पताल में भर्ती है।
इसी बीच राखी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पैपराजी पर काफी नाराज होते हुए दिख रही है। बता दे कि वैसे तो राखी हर बार पैपराजी से अच्छे से मिलती है लेकिन इस बार उनके चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था।
राखी सावंत का ये वीडियो पैपराजी वायरल भयनी ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी ने जैसे ही राखी को स्पॉट किया वे हर बार की तरह अभिनेत्री से बात करने पहुंच गए। लेकिन इस बार राखी पैपराजी से थोड़ा परेशान नजर आई।
राखी ने कहा, ‘एक बात बताओ, जिस दिन मैं मर गई मेरी कब्र पर भी आओगे क्या ? जैसे मेरे हालत है तुम्हे नहीं पता। नहीं पता क्या होगा ? इसके बाद राखी रोते हुए वहां से चली जाती है।’
राखी सावंत को यूं रोते हुए और मरने की बाते करते देख सोशल मीडिया यूजर्स भी दुखी हो गए। कंई यूजर्स कमेंट सेक्शन में राखी को हिम्मत बंधाते नजर आए। वहीं राखी को ऐसा देख सिंगर राहुल वैद्य भी परेशान हो गए। राहुल ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरे अरे राखी….. क्या हो गया ?
Maria Telkes को Google ने Doodle बनाकर किया याद किया है। मारिया टेलकेस का जन्म… Read More
Vidya Balans Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस विदया बालन हाल ही में अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर… Read More
Cop Shalini Chauhan: जींस-टॉप और कंधे पर पर बैग टांगकर तीन महीने तक इंदौर MGM… Read More
Farmer Diamond : हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक किसान और उसके साथियों… Read More
Indian Chinese clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और चीनी PLA के बीच… Read More
Malaika Fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा के शो 'मूविंग इन विद मलाइका' का का नया प्रोमो… Read More