भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें दोनों नेपाली रीती रिवाज के साथ शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। आम्रपाली ने खुद इंस्टा रील को शेयर किया है।
अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी फोटो और वीडियो शेयर किया है जिसको देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। दरअसल , आम्रपाली ने निरहुआ के साथ शादी कर ली है। दोनों ने नेपाली रीती-रिवाज के साथ शादी की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो और वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से जानी जाने वाली राखी सावंत ने भी निरहुआ और आम्रपाली की फोटो और वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो और फोटो में आम्रपाली और दिनेश लाल यादव नेपाली रीती-रिवाज के अनुसार शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें दिनेश लाल यादव दूल्हा बने हुए हैं और आम्रपाली दुल्हन। भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी के इस खूबसूरत वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा ” हमारी पहली रील। ” वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली शादी के लाल जोड़े में बहुत खूबसूरत लग रही है। वहीँ निरहुआ का नेपाली परिधान गजब का है। फैंस इस जोड़ी के फोटो और वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री राखी सावंत ने इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है। जबकि एक फैन इसे सुपर्ब बताया है दूसरे ने शानदार जोड़ी। इस तरह हजारों लोगों ने दोनों के फोटो और वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है।
दरअसल , ये वीडियो और फोटोज आम्रपाली दुबे और निरहुआ के किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More