महिला ने बताया कि फ्लाइट में उसे घबराहट होने लगी तो उनकी बगल में बैठे बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने उनकी मदद की। महिला ने बताया, ‘उन्होंने मेरे हाथ पकड़ लिया और कहा, इट्स ओके।’
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी शानदार एक्टिंग और फिटनेस के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। लेकिन हाल ही में एक महिला ने अनिल कपूर संग अपना खास एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल यह महिला उसी फ्लाइट में यात्रा कर रही थी जिस फ्लाइट में अभिनेता अनिल कपूर थे। महिला ने बताया कि फ्लाइट के दौरान उन्हें घबराहट होने लगी। इसके बाद उनकी बगल में बैठे उनके को पैसेंजर और अभिनेता अनिल कपूर ने उनकी मदद की।
फ्लाइट में घबरा गई महिला
दरअसल शिखा मित्तल नाम की एक महिला ने लिंक्डइन पर अपना ये पूरा अनुभव शेयर किया है। महिला ने लिखा, “जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी तो मेरे ऊपर लगेज बॉक्स खुल गया और उसका फ्लैप हिलने लगा। टेक ऑफ के समय से ही फ्लाइट में थोड़ी डिस्टर्बेंस थी। मुझे फ्लाइट में हमेशा दिक्कत ही रही है और 2022 से मेरी हेल्थ कंडीशन की वजह से मेरा डर और भी बढ़ गया है।”
अनिल कपूर ने की मदद
महिला ने आगे लिखा, “जैसे ही मैंने दो सीटों के बीच में डिवाइडर पर अपना हाथ रखा, मेरे को-पैसेंजर (अनिल कपूर ) ने मेरा हाथ पकड़ लिया और कहा, ‘हे इट्स ओके… मुझे अपना नाम बताओ। चलो बात करते है।” शिखा मित्तल ने आगे बताया कि उसके बाद पुरे 2 घंटे की फ्लाइट में उन्होंने खूब बातें की, वे दोनों खूब हँसे और समय का पता ही नहीं चला।’ महिला ने ये भी बताया कि उन दोनों ने एंग्जायटी, फाइनेंशियल प्लानिंग, रिटायरमेंट, फ़िल्में, भाग्य, मुंबई में प्रॉपर्टी प्राइस आदि के बारे में बात की।
जाते समय अनिल कपूर ने महिला से कही ये बात
महिला ने लिखा, ‘जब फ्लाइट लैंड हुई तो अनिल जी ने कहा, कंई लोग आपसे कहेंगे कि एंग्जायटी बुरी चीज है। लेकिन आज आपकी एंग्जायटी की वजह से हम दोनों को बात करने और हँसने का मौका मिला। और अब शायद आप मुझे दिल्ली में कॉफी भी पिला दें। मैं मुस्कुराई और जाते समय उन्होंने मुझे हग किया और कहा, शिखा द मित्तल बाय।’
अनिल कपूर के इस व्यवहार से प्रभावित होकर महिला ने उन्हें एक ‘वास्तविक सह यात्री’ कहा है।
प्रातिक्रिया दे