Ankit Baliyan murder case : हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस और STF को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शूटर मोहित और सुमित को एनकाउंटर में मार गिराया।
Ankit Baliyan murder case
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या में शामिल दो संदिग्ध शूटर सुमित और मोहित शामली के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में हुई मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और गायक के परिजनों व समर्थकों ने राहत की सांस ली है।
Ankit Baliyan के हत्यारों का एनकाउंटर कैसे हुआ ?
पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम को सुमित और मोहित की लोकेशन की पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में घेराबंदी की गई। पुलिस के मुताबिक जब टीम ने दोनों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए।
Ankit Baliyan को शूट करने वाले कौन थे ?
पुलिस के अनुसार मारे गए दोनों बदमाश हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले थे। मोहित, महेश का बेटा और सोनीपत के वाहियापुर थाना सिटी क्षेत्र का निवासी बताया गया, जबकि सुमित, धर्मपाल का बेटा और सोनीपत के ऋषिकुंज इलाके का रहने वाला था। दोनों पर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सुनियोजित हत्या में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप था।
Ankit Baliyan की हत्या कैसे हुई ?
बता दें कि 26 अगस्त 2026 की शाम शामली के बंतीखेड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय हरियाणवी सिंगर, यूट्यूबर और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी अंकित बालियान की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक अंकित शाम करीब साढ़े चार बजे कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी स्थित नाला पटरी के पास एक जिम पहुंचे थे।
शाम करीब पौने सात बजे जब वह जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे, तभी बाइक सवार चार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने शहर की वर्मा मार्केट के पास शव रखकर देर रात तक सड़क जाम किया और शूटरों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिस-प्रशासन की टीमें पहुंचीं और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
गोगी गैंग कनेक्शन
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस हत्याकांड के तार कुख्यात गोगी गैंग से जुड़े हैं। गैंग से जुड़े एक बदमाश ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा भी किया था। पुलिस, एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमों ने मामले की तह तक जाने के लिए शामली के अलावा हरियाणा के रोहतक, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली के खजूरी खास इलाके में भी दबिश दी थी, जिसके बाद जांच सुमित और मोहित तक पहुंची।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहले ही इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। अब दोनों मुख्य शूटरों के एनकाउंटर के बाद पुलिस हत्या की पूरी साजिश, फंडिंग और बाकी शामिल लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है । उत्तर पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
- ये भी पढ़ें : Lt Coloप्रदेश nel Deepak Kumar Sharma को CBI ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
- दिल्ली में लाल किले के पास i20 कार विस्फोट: विस्तृत जानकारी
- 300 kg RDX, AK-47 और गोला-बारूद Faridabad से बरामद, पुलिस ने बड़ी साजिश की नाकाम
- Shweta Singh Kirti ने भाई Sushant Singh Rajput की मौत के मामले में किया चौंकाने वाला दावा
- ED ने अनिल अंबानी की 1400 करोड़ की संपत्ति जब्त की





