अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की सगाई में लगा सितारों का मेला, कल्कि कोचलिन, सुहाना खान, खुशी कपूर सहित ये सितारे आए नजर 

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपन लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है। आलिया की सगाई में बॉलीवुड के कंई सितारे शामिल हुए।

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) के साथ सगाई कर ली है। बीती रात आलिया की सगाई का फंक्शन हुआ जिसमें बॉलीवुड के कंई सितारे शामिल हुए। आलिया की सगाई में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, ख़ुशी कपूर, अलाया एफ, पलक तिवारी और कल्कि कोचलिन सहित कंई सितारे शामिल हुए। इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल  हो रही है।

अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि भी हुई शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी अपने एक्स हस्बैंड अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की सगाई में शामिल हुई। इस फंक्शन में कल्कि अपने बॉयफ्रैंड और बेटी के के साथ शामिल हुई। प्रिंटेड साड़ी और बैकलेस ब्लाउज में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रही थी।

आलिया की सगाई में ब्लू साड़ी में नजर आई सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आलिया की सगाई में ब्लू कलर की साड़ी पहनकर पहुंची। इस साड़ी के साथ उन्होंने माथे पर छोटी सी बिंदी, इयरिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ बालों को खुला रखा था। इस लुक में सुहाना हमेशा की तरह काफी प्यारी लग रही थी।

खुशी कपूर, पलक तिवारी और अलाया एफ भी आई नजर

खुशी कपूर ने बेस्टी आलिया कश्यप की सगाई के लिए पिंक कलर की साड़ी को चुना था। ख़ुशी अपने दोस्तों मिहिर आहूजा और मुस्कान के साथ इस फंक्शन में पहुंची थी।

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की हुई सगाई, सुहाना खान, खुशी कपूर, कल्कि समेत ये सितारे आए नजर!

पलक तिवारी सगाई में स्लीवलेस और डीपनेक ब्लाउज के साथ पेस्टल पिंक कलर की साड़ी में नजर आई। इस साड़ी में एक्ट्रेस का लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा था।

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की सगाई में लगा सितारों का मेला, कल्कि कोचलिन, सुहाना खान, खुशी कपूर सहित ये सितारे आए नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला ने आलिया की सगाई के लिए 3डी फ्लोरल प्रिंट लहंगा चुना था। जिसे उन्होंने मिनिमम मेकअप और एक्सेसरीज के साथ कैरी किया।

पापा अनुराग कश्यप और मंगेतर संग पोज देती नजर आई आलिया

वहीं एक वीडियो में होने वाली दुल्हन आलिया कश्यप अपने पिता अनुराग कश्यप और मंगेतर शेन के साथ पोज देते नजर आई। आलिया की सगाई की ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8980 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की सगाई में लगा सितारों का मेला, कल्कि कोचलिन, सुहाना खान, खुशी कपूर सहित ये सितारे आए नजर 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री