अनुष्का शर्मा ने स्विमिंग सूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया,भूमि पेडनेकर ने दिया रिएक्शन

अनुष्का शर्मा स्विमिंग पूल में ब्लैक स्विम सूट में नजर आ रही हैं। अनुष्का की इस फोटो पर भूमि पेडनेकर और मौनी रॉय सहित कईं सेलिब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

टीम इंडिया  कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर अगले साल के शुरुआत में नन्हा मेहमान आने वाला है। फेमस कपल ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए एक फोटो शेयर कर दी थी। जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नजर आ रहे थे। फोटो में अनुष्का शर्मा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। अब अनुष्का शर्मा ने एक और फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक स्विम सूट में नजर आ रही है।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक स्विम सूट में फोटो साझा की है। फोटो में उनकी मुस्कान देखने लायक है। अनुष्का शर्मा की इस फोटो को कुछ ही घंटे पहले खुद अभिनेत्री ने शेयर किया था। इस फोटो को अब तक 3080038 बार लाइक किया जा चुका है।

ब्लैक स्विम सूट में अनुष्का शर्मा की फोटो

फैंस और सेलिब्रिटीज अनुष्का की इस फोटो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा की फोटो पर डेनिएल डिविलियर्स (Daniel de Villiers) ने रिएक्शन देते हुए लिखा ,” बहुत खूबसूरत। ” क्रिकेटर की पत्नी के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और भूमि पेडनेकर ने भी अनुष्का की फोटो पर रिएक्शन देते हुए क्यूट और ब्यूटीफुल लिखा। फैंस को ये फोटो खूब पसंद आ रही है।

अभिनेत्री ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” उन सभी का आभार जिन्होंने मुझे इस दुनिया में अच्छे और विश्वास के लिए हमेशा प्रेरित किया। जीवन में पहले से मौजूद अच्छे को स्वीकार करते हुए,जिंदगी में कईं चीजों की नींव रखनी होती है।

विरूष्का की शादी

आपको बता दें ,भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने मुंबई में शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8975 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री