Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वहीं हाल ही में अनुष्का को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस…
Anushka Sharma photos
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। इन दिनों अनुष्का को लेकर खबरें है कि वे प्रेग्नेंट है और जल्द ही अपने दूसरी बच्चे की माँ बनने वाली है। वहीं प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ओवरसाइज्ड ड्रेस पहने नजर आई।
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच एयरपोर्ट पर दिखी Anushka Sharma
दरअसल हाल ही में अनुष्का शर्मा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। इस दौरान अभिनेत्री मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज देते नजर आई। लुक की बात करें तो अनुष्का ने इस दौरान वाइट पैंट्स के साथ एक ब्लैक ओवरसाइज्ड जैकेट पहन रखी थी। वहीं इस ऑउटफिट के साथ उन्होंने वाइट शूज कैरी किए। मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ अनुष्का काफी खूबसूरत लग रही थी।
वहीं इस दौरान अनुष्का के हैंडबैग ने सभी का ध्यान खिंचा। इस दौरान एक्ट्रेस फेंडी लेबल का एक बड़ा कैनवास बैग लिए नजर आई। बता दे कि इस बैग की कीमत 33 हजार रूपए से भी ज्यादा है।
क्या दुसरी बार प्रेग्नेंट है अनुष्का शर्मा ?
बता दे कि पिछले काफी समय से अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही है। बीते दिनों कंई मिडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे है और वे सही समय आने पर प्रेग्नेंसी की खबर को दुनिया के साथ शेयर करेंगे। हालाँकि अभी तक विराट और अनुष्का की तरफ से ऑफिशियली इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।





