Entertainment

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग पेरिस में यूं मनाया अपना बर्थडे, वायरल हुई तस्वीरें 

Arjun with Malaika: अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा संग पेरिस में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। एक्टर ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Arjun with Malaika:अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग पेरिस में यूं मनाया अपना बर्थडे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। एक्टर के इस खास दिन पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे है। अर्जुन इस बार अपना बर्थडे अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा संग पेरिस में मना रहे है। दोनों के पेरिस वेकेशन की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

रोमांटिक अंदाज में नजर आए अर्जुन-मलाइका

अर्जुन ने मलाइका अरोड़ा संग जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है। मलाइका मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ पोज दे रही है। बैकग्राउंड में काफी दुरी पर Eiffel टावर भी नजर आ रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, ‘एफिल गुड… मैं जानता था मैं कर लूंगा… मलाइका अरोड़ा।’

अर्जुन के बर्थडे को मलाइका ने यूं बनाया स्पेशल

मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन कपूर के बर्थडे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर कर अर्जुन को बर्थडे विश किया है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इन तस्वीरों पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है। तारा सुतरिया, रकुल प्रीत सिंह, पत्रलेखा, करिश्मा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा आदि ने हार्ट इमोजी बनाकर इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *