Malaika Pregnancy: मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़के अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़के अर्जुन कपूर

Malaika Pregnancy: हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट है। वहीं अब मलाइका के बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर का इन खबरों पर रिएक्शन सामने आया है।

Malaika Pregnancy: मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़के अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों की शादी की अफवाहे भी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। लेकिन हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने दावा किया था कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट है और वे जल्द ही अर्जुन कपूर के बच्चे की माँ बनने  वाली है।

प्रेग्नेंसी की खबरों पर फूटा अर्जुन का गुस्सा

वहीं अब इन सभी खबरों पर अर्जुन कपूर की प्रतिक्रिया सामने आई है। अर्जुन ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया है और ऐसी खबरे फ़ैलाने वालों को जमकर फटकार लगाई है।

कहा- ‘हमारी निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना’

अर्जुन कपूर अपने इंस्टा स्टोरी पर एक मैसेज शेयर करते हुए लिखा, ‘यह सबसे निचला स्तर है जहां तक आप गिर सकते थे और आपने इसे बहुत ही कैजुअली किया है। इस तरह की बेकार खबरों को लिखना बहुत ही इनसेंसिटिव और पूरी तरह अनएथिकल है। लगातार हमारे बारे में ऐसी बेकार खबरें चल रही है क्योंकि हम ऐसी फेक गॉसिप आर्टिकल्स को इग्नोर करते है। यह ठीक नहीं है। हमारी निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना।’

मलाइका ने यूं किया रिएक्ट

मलाइका अरोड़ा ने भी ये पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। मलाइका ने भी इन अफवाहों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे बहुत ही घिनौना बताया है। Published on: Nov 30, 2022 at 18:33


Posted

in

by

Comments

6 responses to “मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़के अर्जुन कपूर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *