Ashok Kharat bank locker Gold:भोंदू बाबा के नाम से जाने जाने वाले कैप्टन अशोक खरात के बैंक लॉकर से ED 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का सोना चांदी बरामद किया।
Ashok Kharat के लॉकर में क्या क्या मिला ?
- अशोक खरातका खाता विश्वास को-ऑपरेटिव बैंक नासिक में है।
- लॉकर 555 पत्नी कल्पना और अशोक खरात के नाम है।
- ईडी ने लॉकर से 1.10 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण बरामद किए।
- 1.89 लाख की चांदी बरामद हुए। जिसमें गणेश की मूर्ति, चांदी की छड़ें और पायल आदि शामिल हैं।
- 5500 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए।
- कुल मिलकर 1.17 करोड़ का सामान मिला।
PMLA के तहत जब्ती
प्रवर्तन निदेशालय ने ये सामान PMLA एक्ट के तहत जब्त किया। लॉकर खोलते समय खरात की बेटी सृष्टि भी मौजूद थी। ईडी अब संपत्तियों के स्रोत जांच रही है।
Ashok Kharat का पता मामला क्या है ?
लोकमत की रिपोर्ट के अनुसार,अशोक नासिक के रहने वाले हैं। वे खुद को मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड कैप्टन बताते हैं। उन्होंने श्री शिवनिका संस्थान और इशान्येश्वर महादेव मंदिर न्यूमरोलॉजी ,ज्योतिष, भूत भविष्य और आध्यात्मिक शक्तियों का दावा करते हुए लोगों को आकर्षित किया।
Ashok Kharat के खिलाफ शिकायत और आरोप
- मार्च 2026 में एक 36 वर्षीय विवाहिता महिला की शिकायत के आधार पर खरात की गिरफ्तारी हुआ।
- समस्यांए सुलझाने के नाम पर महिलाओं को बुलाना।
- पूजा विधि के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करना।
- रेप और ब्लैकमेलिंग करना।
- डर, धमकी और काले जादू के जरिए शोषण करना।
Ashok Kharat केस की वर्तमान स्थिति क्या है ?
- खरात के खिलाफ 10 से ज्यादा FIR दर्ज हुई हैं।
- 100 से ज्यादा शिकायतें
- 50 से अधिक महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो पुलिस को मिले।
- पत्नी कल्पना फरार हो गई थी लेकिन बाद में वापस आ गई।
- बेटे हर्षवर्धन से पुलिस ने पूछताछ की।
ED कर रही है जांच
- ईडी की जांच में 60 से अधिक बेनामी खाते मिले।
- 70 क्रॉस रुपए से ज्यादा का संदिग्ध लेनदेन पाया गया।
- मर्सिडीज कार , प्रॉपर्टी और नकदी जब्त की गई।
- ED हाल में मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया है। लॉकर इसी जांच का हिस्सा है।
Ashok Kharat का राजनीतिक प्रभाव
तथाकथित ज्योतिषी अशोक खरात का महाराष्ट्र के कई बड़े राजनेताओं के साथ उठना बैठना था। जिनमें महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर और कई मंत्री शामिल हैं। यह मामला SIT की जांच के दायरे में है।





