Ashok Kharat arrested in rape case: नासिक के ज्योतिषी अशोक खरात को पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया है। 67 वर्षीय ज्योतिष को 35 वर्षीय महिला से बार-बार बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
अशोक खरात महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर करता था रेप
नासिक पुलिस ने अशोक खरात नाम के एक कथित ज्योतिषी को रेप केस में गिरफ्तार किया है। कैप्टन अशोक खरात के नाम से जाने जाने वाले ज्योतिषी अशोक खरात महिलाओं को धर्म का डर दिखाकर और धोखे से नशीला पदार्थ देकर रेप करता था। वह महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो भी बनाता था।
Ashok Kharat कौन है ? जो ज्योतिष की आड़ में कर रहा था घिनौने काम
अशोक खरात खुद को कैप्टन कहता है। वह मर्चेंट नेवी से रिटायर बताया जाता है। वो नासिक के सिन्नुर तालुका के मिरगांव में स्थित ईशानेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन है। उसका अपना ऑफिस नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में ‘ऑक्स प्रॉपर्टी डीलर्स एंड डेवेल्पर्स’ के नाम से है। वो खुद को शक्तिशाली ज्योतिषी बताता है। वह पूजा-पाठ और मंत्र-तंत्र के बहाने महिलाओं की समस्याओं को सुलझाने का दावे करता था। कई बड़े राजनेता, सेलेब्रिटी और बिजनेसमैन भी उसके क्लाइंट हैं।
विवाहित महिला का Astrologer Ashok Kharat पर आरोप
35 वर्षीय पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि नवंबर 2022 से लेकर दिसंबर 2025 तक आरोपी ने उसके साथ बार-बार रेप किया। महिला अपने पति से जुडी समस्या के समाधान के लिए ज्योतिष के पास गई थी। आरोपी ने पूजा पाठ के बहाने महिला को अपने ऑफिस बुलाया। खाने पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को खिलाया और यौन शोषण किया। डराने के लिए तांत्रिक विद्या, पति की मौत की भविष्यवाणी का डर दिखाया। महिला के विरोध करने पर जीवन बर्बाद करने की धमकी दी।
Astrologer Ashok Kharat के पास से मिली अश्लील वीडियो वाली पेन ड्राइव
- पुलिस ने अशोक खरात के ऑफिस , फार्महाउस , मंदिर और आश्रम पर छापेमारी की।
- पुलिस ने 58 अश्लील वीडियो वाली एक पेन ड्राइव बरामद की। जिसमें कई हाई-प्रोफ़ाइल महिलाओं के अश्लील वीडियो भी हैं।
- उसके ऑफिस में हिडन कैमरे लगे हुए थे।
- उसके पास से एक पिस्तौल, लाइव कारतूस भी मिले।
- लगभग 200 करोड़ संदिग्ध प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं।
पुलिस ने रात के अंधेरे में उसके फार्महाउस पर चोर चोर का नारा लगाकर प्रवेश किया और आरोपी को बैडरूम से गिरफ्तार किया।
पुलिस की अशोक खरात के खिलाफ कार्रवाई
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की 64(1 ), 74, 352 और 351 (1) धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
- महाराष्ट्र ब्लैक मैजिक एक्ट 2013 , 3(1) , 3(2 )
- आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे 24 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
क्राइम ब्रांच कर रही है अशोक खरात की जांच
नासिक क्राइम ब्रांच की यूनिट 1 वीडियो और दस्तावेजों की जांच कर रही है। राज्य सरकार ने SIT गठित की है। स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम का नेतृत्व आईपीएल अधिकारी तेजस्विनी सत्पूते कर रही हैं। SIT अन्य संभावित पीड़ित महिलाओं की पहचान करेगी और वीडियो फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
अशोक खरात का राजनीतिक प्रभाव
अशोक खरात कई बड़े नेताओं से जुड़ा हुआ था। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे 2022 में उसके मंदिर का दौरा किया था। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रुपाली चाकणकर के साथ उनकी पुरानी तस्वीर वायरल हुई। जिनमें वे अशोक के पैर धोते हुए नजर आ रही हैं।






The bodys natural process of skin cell renewal is essential for preserving a smooth, healthy, and youthful-looking complexion.
Gluco6 is a natural, plant-based supplement designed to help maintain healthy blood sugar levels.
Arialief is a carefully developed dietary supplement designed to naturally support individuals dealing with sciatic nerve discomfort while promoting overall nerve wellness.
Manergy is an advanced male vitality supplement created to help support healthy testosterone levels
Backbiome is a naturally crafted, research-backed daily supplement formulated to gently relieve back tension and soothe sciatic discomfort.
NerveGenics is a naturally formulated nerve-health supplement created to promote nerve comfort, cellular energy support, antioxidant defense
ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.
MounjaBoost is a next-generation, plant-based supplement created to support metabolic activity, encourage natural fat utilization
PurDentix is a revolutionary oral health supplement designed to support strong teeth and healthy gums. It tackles a wide range of dental concerns
GL Pro is a natural dietary supplement formulated to help maintain steady, healthy blood sugar levels while easing persistent sugar cravings.
NativeGut is a precision-crafted nutritional blend designed to nurture your dog’s digestive tract.
MounjaBoost is a next-generation, plant-based supplement created to support metabolic activity, encourage natural fat utilization
NativeGut is a precision-crafted nutritional blend designed to nurture your dog’s digestive tract.
ViriFlow is a dietary supplement formulated to help maintain prostate, bladder, and male reproductive health. Its blend of plant-based ingredients is designed to support urinary comfort and overall wellness as men age.