अथिया शेट्टी ने हाल ही में बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर देख फैंस एक बार फिर दोनों से शादी को लेकर सवाल पूछते नजर आए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की जोड़ी फैंस को बेहद पसदं है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है और सोशल मीडिया के जरिए भी दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार बरसते नजर आते है। अथिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी नई नई तस्वीरें शेयर करती रहती है। इसी बीच एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
अथिया शेट्टी ने बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग एक क्यूट सी तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे है। शेयर की गई तस्वीर में जहां केएल राहुल वाइट टी-शर्ट और ट्रॉउज़र पहने नजर आ रहे है वहीं अथिया ग्रीन कलर का टॉप और ब्लू जींस पहने नजर आ रही है। फोटो में दोनों सोफे पर बैठे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अथिया शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, ‘फेवरेट वन।’
फैंस के साथ-साथ सितारों को भी केएल और अथिया की ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है। अथिया शेट्टी के इस पोस्ट पर करिश्मा कपूर, मालविका मोहन सहित कंई अन्य सितारों ने कमेंट किया है।
बता दे कि हाल ही में केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी को लेकर खबर सामने आई थी कि दोनों अगले 3 महीनों में शादी करने वाले है। लेकिन सुनील शेट्टी ने इन खबरों को केवल एक अफ़वाह बताया था। हालाँकि अथिया और केएल राहुल की ये तस्वीर देख फैंस, एक बार फिर उनसे शादी के बारे में सवाल पूछते नजर आए।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More