Site icon 4PILLAR

Cash ट्रांसफर करने से पहले जान लें RBI का नया नियम

Cash ट्रांसफर करने से पहले जान लें RBI का नया नियम

Cash: भारतीय रिजर्व बैंक ने आम लोगों की सुविधा के लिए आरटीजीएस का समय दो घंटे और बढ़ा दिया है।

Cash ट्रांसफर करने से पहले जान लें RBI का नया नियम

भारतीय रिजर्व बैंक में आम आदमी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैश ट्रांसफर का समय डेढ़ घंटे और बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया है। आम आदमी के लिए यह सुविधा एक जून से प्रभावी होगी। अभी तक कैश ट्रांसफर की सुविधा शाम साढ़े चार बजे तक ही है। आरटीजीएस में पैसे तुरंत ट्रांसफर होते हैं।

RTGS के तहत कम से कम दो लाख रुपए भेजे जा सकते हैं

आरटीजीएस का उपयोग बड़ी रकम को ट्रांसफर करने के लिए होता है। RTGS के तहत कम से कम दो लाख रुपए भेजे जा सकते हैं। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। आरबीआई ने अधिसूचना में कहा कि आरटीजीएस में ग्राहकों के लेनदेन के समय को साढ़े चार बजे से बढ़ाकर 6 बजे तक कर दिया गया है।

आरटीजीएस के अलावा एक खाते से दूसरे खाते में पैसे भेजने का दूसरा सबसे लोकप्रिय तरीका एनइएफटी यानि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर भी है। इसमें पैसे भेजने और मंगवाने के लिए कोई अधिकतम और न्यूनतम सीमा नहीं है।

Exit mobile version