4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Politics

भगवंत मान ने पंजाब में पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सिक्योरिटी हटाने पर दिया यह स्पष्टीकरण

Clarification: पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 में AAP को प्रचंड बहुमत मिला है। आम आदमी पार्टी के मनोनीत सीएम भगवंत मान ने पद की शपथ लेने से पहले ही बड़ा फैसला लिया है।

भगवंत मान ने VIP कल्चर को प्रांत में खत्म करने के लिए पूर्व विधायकों और मंत्रियों की सुरक्षा मैं तैनात पुलिस कर्मियों को हटाने का फैसला लिया है। पहली सूचि के अनुसार 122 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सिक्योरिटी को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Clarification: क्यों हटाई मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा ?

मनोनीत सीएम भगवंत मान ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा ,” थाने खाली पड़े हैं। हम पुलिस बल से पुलिस का ही काम लेंगे। मुझे लगता है कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा कुछ लोगों की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। ” उन्होंने आगे कहा ,” पहले राजनेताओं के घरों के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाता था। जबकि पुलिस थाने खाली रहते थे। हमारे लिए पंजाब के तीन करोड़ से अधिक लोगों की सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है। ”

122 MLA और मंत्रियों की हटाई गई सुरक्षा

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पद की शपथ लेने से पहले बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पंजाब पुलिस को 122 विधायकों और मंत्रियों की सुरक्षा वापस लेने का निर्देश दिया है। शपथ लेने से पहले मान का यह फैसला बहुत अहम माना जा रहा।

पंजाब के ADG (सिक्योरिटी ) ने 11 मार्च के एक पत्र के माध्यम से राज्य के सभी पुलिस अधिकारीयों को इस बारे में निर्देश दिए हैं। जिन मंत्रियों की सुरक्षा वापस लेने के निर्देश जारी किए गए हैं , उनमें पंजाब विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह ,पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल , भारत भूषण आशु , संगत सिंह गिलजियान और राजकुमार वेरका प्रमुख हैं।

इसी सूचि में जिन पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाई गई है उनके नाम इस तरह से हैं। पूर्व एमएलए राणा गुरजीत सिंह , परगट सिंह ,सुखबिंदर सरकारिया , कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू  के नाम प्रमुख हैं।

ये भी पढ़ें: पुलवामा एनकाउंटर: त्राल में सुरक्षा बलों ने एजीएच चीफ आतंकी जाकिर मूसा को किया ढेर

इसके अलावा बीजेपी ,अकाली दल और आम आदमी पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं की भी सुरक्षा वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। जिनमें प्रमुख नाम दलजीत सिंह चीमा , तोता सिंह , अनिल जोशी  और एच एस फुल्का हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *