फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 27 वां जन्म दिन सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर आलिया भट्ट के फैंस उनको सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां दे रहे हैं।
फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से साल 2012 में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बहुत कम समय में फिल्म जगत में उन बुलंदियों को छू लिया है ,जिन्हे अन्य अभिनेत्रियों छूने के लिए बहुत समय लगा। आलिया भट्ट की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। ट्विटर पर उनके फैंस अभिनेत्री को खूब बधाइयां दे रहे हैं।
आलिया भट्ट के बर्थडे के अवसर पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्रामवीडियो में आलिया भट्ट केक काटती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में खास बात यह है कि आलिया भट्ट एक नहीं बल्कि दो केक काटती हुई नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/B9ucILMHhcE/
एक्ट्रेस आलिया भट्ट के इसवीडियो को उनके फैन क्लब इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैन इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस आधी रात में केक काटती हुई नजर आ रही है।
वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो आलिया भट्ट ,रणबीर कपूर के साथ पहली बार ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में नजर आने वाली है। उनकी यह फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएँगे। इसके अलावा आलिया भट्ट ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएँगी।
One Comment