World Environment Day 2024 : बॉलीवुड सितारों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर फैलाई जागरूकता, मलाइका अरोड़ा से लेकर रणदीप हुड्डा तक सितारों ने फैंस से की ये खास अपील 

World Environment Day 2024 : विश्व पर्यावरण दिवस पर कंई बॉलीवुड सितारों ने लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया है। मलाइका अरोड़ा, अजय देवगन और जैकी श्रॉफ सहित कंई सेलेब्स ने…

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है। यह दिन दुनियाभर में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन पर विभिन्न देश कंई कार्यक्रम आयोजित कर अपने देश के नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते है। वहीं आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बॉलीवुड के सितारों ने भी अपने फैंस को अपने फैंस से खास अपील की है।

World Environment Day पर जैकी श्रॉफ ने शेयर किया ये वीडियो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ काफी बड़े प्रकृति प्रेमी है। वे जब भी किसी से मिलते है तो उन्हें भेंट में एक पौधा देता है। इसके अलावा जैकी जब भी किसी बॉलीवुड पार्टी या अन्य इवेंट में शामिल होते है तो उनके हाथ में अक्सर एक पौधा नजर आता है। वहीं आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भी उन्होंने लोगों से पर्यवरण को बचाने की अपील की है।

जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे कभी पेड़ लगाते हुए, कभी समुद्र किनारे सफाई करते तो कभी पशु-पक्षियों को चारा खिलाते नजर आ रहे है। इस वीडियो के अंत में एक्टर कहते है-‘कहीं-कहीं तापमान 50 डिग्री है, इसे 50 डिग्री से 60 डिग्री होने में टाइम नहीं लगेगा। अगर बच्चों के लिए कुछ छोड़ के जाना है तो समझदारी इसी में है कि पेड़ लगाओ।’

मलाइका अरोड़ा ने की फैंस से ये अपील

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी एक खास पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्हें हरे-भरे पेड़-पौधों के बीच बैठे देखा जा सकता है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हरियाली के लिए आज से ही काम करना शुरू कर दीजिए। आइये विश्व पर्यावरण दिवस मनाते है।”

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा ने विश्व पर्यावरण दिवस  पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में एक टाइगर पेड़ को हग करते नजर आ रहा है। इस अद्भुत तस्वीर कोई शेयर करते हुए हुड्डा ने लिखा, ‘आज एक पेड़ को गले लगाओ। एक पेड़ को लगाने से कोई फायदा नहीं, अगर हम मौजूदा पारिस्थितिक तंत्र को बचाने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।’

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9278 posts and counting. See all posts by 4pillar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *