किस नहीं देने पर छात्र ने की छात्रा की हत्या

मृतक पिंकी और प्रेमी रमन एक ही स्कूल की 12वी कक्षा में पढ़ते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पिंकी हत्याकांड

मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने पिंकी हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पिंकी के प्रेमी रमन सैयाम ने उसकी हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने उसको किस देने से मना कर दिया था। पुलिस के इस खुलासे के बाद पिंकी के गांव वाले काफी हैरान हैं। दूसरी तरफ आरोपी के घर वालों को इस बात पर भरोषा करना मुश्किल हो रहा है।

पिंकी की हत्या के आरोप में पुलिस ने रमन को गिरफ्तार किया है। मृतक पिंकी और रमन एक ही स्कूल की 12 वी कक्षा में पढ़ते थे। 5 सितंबर को कुंडम पुलिस थाने में एक सुचना आई की बीजापुर के जंगल में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है।

ये सुचना मिलते है एसपी अमित सिंह पुलिस टीम के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पुलिस ने अपनी जांच में पाया की छात्रा की हत्या की गई है। जब पुलिस ने मृतक लड़की के बारे में जांच शुरू की तो पता चला की वह नजदीक के गांव कुटरा घोंदी की रहने वाली थी। पुलिस ने जब मृतक के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई तो पता चला कि पिंकी और रमन एक ही कक्षा में पढ़ते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। घटना के दिन रमन और पिंकी बीजापुर के जंगल में गए थे और वहां काफी देर रुके थे।

जंगल में रमन ने पिंकी से किस देने के लिए कहा। पिंकी ने किस देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़ेके दौरान रमन ने पिंकी को जोर से धक्का दिया, जिससे वो जमीन पर गिरी और उसका सिर पत्थर से टकरा गया। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। यह मामला उस समय सामने आया जब पुलिस ने रमन से सख्ती के साथ पूछताछ की।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई