4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Politics

Arogya Setu app से जुड़ी आरटीआई में सही जानकारी नहीं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

Arogya Setu app मामले में आरटीआई का सही जवाब नहीं देने वाले संबंधित अधिकारीयों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Arogya Setu app की जानकारी

आरोग्य सेतु ऐप संबंधित जानकारी के लिए याचिकाकर्ता ने एक आरटीआई लगाई थी। जिसमें उन्होने ऐप के डेवलपर और बनाने वाले के बारे में जानकारी मांगी थी। जिसका संबंधित अधिकारीयों ने गोलमोल जवाब दिया था। केंद्रीय सुचना आयोग ने आरोग्य सेतु ऐप (Arogya Setu app) विकसित करने वाले की सही जानकारी याचिकाकर्ता को नहीं देने पर राष्ट्रीय सुचना केंद्र को (NIC) कड़ी फटकार लगाई थी। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

Arogya Setu app के मामले में मंत्रालय ने दिए निर्देश

अब शुक्रवार के दिन केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप की सही जानकारी नहीं देने वाले अधिकारीयों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय ने इस मामले में निर्देश जारी कर संबंधित अधिकारीयों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है।आईटी मंत्रालय, आरटीआई अधिनियम के तहत मांगी जाने वाली जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। मामले में केंद्रीय सुचना आयोग के आदेश का अनुपालन किया जाएगा।

आरोग्य सेतु ऐप किसने बनाया ? NIC और IT मंत्रालय को जानकारी नहीं

बता दें, आरोग्य सेतु ऐप मामले में लगाई गई आरटीआई के जवाब में सही जानकारी न देने पर केंद्र सरकार की काफी आलोचना हुई थी। जिसके बाद शुक्रवार के दिन केंद्र सरकार ने संबंधित अधिकारीयों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *