चंद्रयान 2: विक्रम लैंडर से अगले 14 दिनों में हो सकता है संपर्क, इसरो टीम की कोशिश जारी है

इसरो के चेयरमैन के सिवन ने कहा कि अभी चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर से हमारा संपर्क टूट गया है, हम अगले 14 दिनों तक संपर्क साधने की कोशिश करेंगे।

लैंडिंग के आखिरी चरण को सही तरीके से पूरा नहीं किया जा सका

ISRO चीफ के सिवन ने कहा ,” लैंडिंग के आखिरी चरण को सही तरीके से पूरा नहीं किया जा सका। आखिरी चरण में सिर्फ लैंडर से हमारा संपर्क टूट गया और कम्युनिकेशन नहीं हो पाया। इसरो चीफ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उनके संबोधन से हमें प्रेरणा मिली है। उनके भाषण में हमने जो एक शब्द पर गौर की है वह था ‘विज्ञान को रिजल्ट के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। शोध ही हमें रिजल्ट तक पहुंचाएंगे। ”

चंद्रयान 2 विक्रम लैंडर

आपको बता दें, चंद्रयान 2 विक्रम लैंडर का शनिवार की रात इसरो के जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था। विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर तक ऊंचाई तक सामान्य तरीक़े से नीचे उतरा। जिसके बाद विक्रम लैंडर का धरती से संपर्क टूट गया।

हालांकि विक्रम लैंडर की स्थिति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है ,लेकिन इसरो के चीफ के सिवन को अभी भी उम्मीद है कि इसरो की टीम अगले 14 दिनों में संपर्क साध लेगी। इसकी जानकारी उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दी।


देखें वो भावुक क्षण जब पीएम मोदी ने इसरो चीफ के सिवन को गले लगाया।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9087 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन