Politics

चिराग पासवान ने सीएम नितीश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

Chirag Paswan: अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान को देश की राजधानी दिल्ली में आबंटित बंगला 12 जनपथ से बेदखल किए गए सांसद चिराग पासवान ने शनिवार के दिन इस घटना को एक साजिश बताया। चिराग ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Chirag Paswan ने सीएम नितीश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

चिराग पासवान ने कहा ,” मैं चिराग हूं और चिराग का कोई अपना ठिकाना नही होता लेकिन चिराग जहां भी जाता है वहां रौशनी फैलाता है। मुझे अगर बंगले का लालच होता , मंत्रालय मेरे लिए लक्ष्य होता तो जो रास्ता मैंने चुना है वो मैं नहीं चुनता। ”

उन्होंने आगे कहा ,” जिस तरीके से से ये घर हमसे छीना गया है। हम घर खाली करने के लिए तैयार थे। उसके बावजूद हमें इस तरह बेइज्जत करने की साजिश क्यों रची गई ? ” चिराग ने आरोप लगाया कि जिस दिन उन्हें बंगले से बाहर किया गया उससे एक दिन पहले उन्हें एक शीर्ष केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया था कि उन्हें घर नहीं छोड़ना पड़ेगा। चिराग ने आरोप लगाया है की सीएम नितीश कुमार ने उन्हें अपमानित करने के लिए ये साजिश रची है।

ये भी पढ़ें ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रियों की फुल लिस्ट

लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को भी रामविलास पासवान की स्मृति को अपमानित करने के प्रयासों में मूकदर्शक बने रहने पर कोसा।

चिराग ने कहा कि वह कोई ऐरा गैरा मंत्री नहीं था बल्कि पांच शीर्ष मंत्रियों में से एक था। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह उस मंत्री का नाम उजागर करेंगे।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

14 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

14 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

15 घंटे ago