Tharali Cloud Brust: रात में सो रहे लोगों पर गिरी आसमानी आफत

Tharali Cloud Brust: Uttarakhand के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मची है। बादल रात को 1 बजे उस समय फटा, जब लोग सो रहे थे।

उत्तराखंड के चमोली जिले के धराली गांव में कुछ दिन पहले बादल फटने से जानमाल का  भारी नुक्सान हुआ था। घटना के कुछ दिन बाद थराली में बादल फटने से भारी तबाही मची है। यह प्राकृतक आपदा रात को करीब 1 बजे हुई। बादल फटने से मलबा और पानी तेज बहाव के साथ थराली कस्बे के आसपास के गांवों फ़ैल गया। इस घटना ने थराली बाजार, तहसील और कई घरों को बुरी तरह प्रभावित किया।

Tharali Cloud Brust से जानमाल का नुक्सान

सागवाड़ा गांव की कविता नाम की एक 20 वर्षीय युवती मलबे दब कर मर गई। जोशी नाम का एक व्यक्ति भी इस प्राकृतिक हादसे में मारा गया। थराली बाजार, चेपड़ो, राडीबगढ़, कोटदीप और सागवाड़ा जैसे क्षेत्रों में कई घर और दुकाने मलबे में दब गए। एसडीएम के सरकारी आवास और तहसील परिसर में भी मलबा घुस गया।

बादल फटने से सबसे ज्यादा प्रभवित क्षेत्र

बादल फटने से सबसे ज्यादा नुक्सान थराली बाजार, कोटदीप, राडीबगढ़, चेपड़ों और सागवाड़ा के में हुआ। कई स्थानों पर भूस्खलन का मलवा घरों में घुस गया है। पिंडर और प्राणमती नदियां उफान पर हैं। जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

रेस्क्यू ओपरेरशन जारी

घटना की सुचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) राज्य प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।

प्रशासन की कार्रवाई

चमोली के जिलाधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर लगा दिए गए हैं। थराली कस्बे के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Uttarkashi tragedy: कारण, जानमाल का नुकसान समेत विस्तृत विवरण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का ब्यान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की सुचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, SDRF, NDRF और पुलिस के टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मैं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूँ। भगवान से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ। “

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top