कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का डांस वीडियो शेयर कर कसा तंज

मध्यप्रदेश के भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सिंह का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। प्रज्ञा ठाकुर के डांस वीडियो को कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्विटर पर शेयर करते हुए तंज कसा है।

बास्केटबॉल खेलने वाली वीडियो के बाद अब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता नरेंद्र सलूजा ने साध्वी पर तंज कसा। कांग्रेस नेता ने भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,” हमारी भोपाल की सांसद बहन प्रज्ञा ठाकुर को जब भी बास्केटबॉल खेलते हुए बगैर सहारे के चलते हुए या इस तरह खुशी से झूमते हुए देखते हैं तो बड़ी खुशी होती है?”

क्या है मामला ?

दरअसल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दो गरीब लड़कियों की शादी का आयोजन अपने आवास पर किया था। यह वीडियो उसी शादी समारोह का है। इस वीडियो में 51 वर्षीय बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ढोल पर डांस करती हुई नजर आ रही है । वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर खड़े होकर डांस कर रही है और दूसरी महिलाओं को भी शामिल होने के लिए इशारा कर रही है ।

मजबूर पिता ने प्रज्ञा ठाकुर का जताया आभार 

इन्हीं में से एक दुल्हन के पिता दिहाड़ी मजदूर है। बेटी की शादी साध्वी द्वारा करवाए जाने पर मजदूर पिता  ने कहा कि भोपाल की संसद के काफी आभारी हैं। क्योंकि उनके पास अपनी बेटी की शादी का आयोजन करने के साधन नहीं थे। उन्होंने मीडिया को कहा कि मुझे लगता है कि दूसरा जीवन मिल गया है। मैं बहुत गरीब हूं । मेरे पास बेटियों की शादी के लिए कुछ नहीं था। प्रज्ञा ठाकुर ने हमारी मदद की। मैं देवी मां से उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं बहुत खुश हूं और उनका आभारी भी।

कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा 

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के डांसिंग वीडियो पर कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने तंज किया है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि हमारी भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को जब भी बास्केटबॉल खेलते हुए, बगैर सहारे के चलते हुए इस तरह खुशी से झूमते हुए देखते हैं तो बड़ी खुशी होती है। इससे पहले उन्होंने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एक और वीडियो साझा किया था। जिसमें बीजेपी सांसद बास्केटबॉल खेलती हुई नजर आ रही है।

आपको बता दें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का शुरू से ही विवादों से नाता रहा है। जिसकी वजह से उनकी पार्टी को भी कई बार शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। प्रज्ञा ठाकुर के एक विवादित बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी।

मालेगांव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी है प्रज्ञा ठाकुर 

बता दे, प्रज्ञा ठाकुर साल 2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी है।  फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। साल 2017 में जमानत मिलने से पहले वह 9 साल तक जेल में रही। महाराष्ट्र के मुंबई के लगभग 200 किलोमीटर दूर मालेगाव में एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पर बंधा हुआ विस्फोटक फटने से 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को आरोपी बना कर 9 साल तक जेल में रखा गया फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9073 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का डांस वीडियो शेयर कर कसा तंज

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन