गाजियाबाद में दिल्ली की लड़की का 5 लोगों ने 2 दिन तक किया रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, स्वाति मालीवाल ने जारी किया नोटिस

NCR में फिर निर्भया कांड। दिल्ली की रहने वाली 38 वर्षीय महिला के साथ 5 लोगों ने दो दिन तक किया दुष्कर्म। प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर सड़क पर फेंका। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर निर्भया कांड जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। प्रॉपर्टी विवाद में एक 38 वर्षीय महिला को अगवा कर उसके साथ दो दिन तक पांच लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने मानवता की हदें पार करते हुए लड़की के गुप्तांगों में लोहे की रॉड डालकर सड़क पर फेंक दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

स्वाति मालीवाल ने जारी किया नोटिस

मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

नंदग्राम थाना क्षेत्र में हुई वारदात

इस वारदात को अंजाम गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया। पांच आरोपियों ने लड़की को दो दिन तक अपनी हवस का शिकार बनाया। पांचों आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर उसे अधमरी हालत में आश्रम रोड के पास फेंक दिया। किसी ने घटना की जानकारी गाजियाबाद पुलिस को फोन कर दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

एसपी सिटी का कहना है कि पीड़िता दिल्ली के नंदनगरी की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। भाई का बर्थडे मनाकर लौटते समय उसे कुछ लोगों ने अगवाह कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी, महिला के परिचित थे। दोनों पक्षों प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का ब्यान

गाजियाबाद सिटी एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 18 अक्टूबर को नंदग्राम पुलिस को आश्रम रोड पर एक महिला के मिलने की जानकारी मिली थी। महिला दिल्ली की रहने वाली है और यहां वह अपने भाई से मिलने आई थी। वापसी के दौरान उसे किडनैप कर वारदात को अंजाम दिया गया। फ़िलहाल , पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8981 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “गाजियाबाद में दिल्ली की लड़की का 5 लोगों ने 2 दिन तक किया रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, स्वाति मालीवाल ने जारी किया नोटिस

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री