4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

द्रौपदी मुर्मू ने ली भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ

Draupadi Murmu oath:द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ले ली है। शपथ भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने दिलाई है।

द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। वह आजाद भारत में जन्मी और सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बन गई हैं।

भारत की 15वीं राष्ट्रपति Draupadi Murmu oath

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President of India ) ने आज सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ले ली है। उन्हें देश CJI एनवी रमना ने पद की शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , उप सभापति एम वेंकैया नायडू , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल मौजूद रहे।

यशवंत सिन्हा को हराया

आपको बता दें , द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रचा है। वह भारत की आजादी के बाद पैदा होने वाली और और सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बन गई है। वहीं , प्रतिभा देवी पाटिल के बाद वह दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी है।

बताया गरीब घर की बेटी

मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कहा ,” मैंने ओडिशा के एक गाँव से अपनी जीवन यात्रा शुरू की थी। जहां प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करना भी एक सपने के समान था। मैं कॉलेज जाने वाली अपने गाँव की पहली बेटी बनी। ये लोकतंत्र की शक्ति है कि एक गरीब घर में पैदा हुई बेटी भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची है। ”

द्रौपदी ने कहा ,” मैंने ओडिशा के एक गांव से अपनी जीवन यात्रा शुरू की थी। ये पद मेरी उपलब्धि नहीं , बल्कि देश के गरीबों की उपलब्धि है। लोकतंत्र की ताकत से यहां पहुंची हूं। मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि है। मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि देश में गरीब का सपना भी पूरा हो सकता है। ”

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

इससे पहले निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *