ड्रीम गर्ल ट्रेलर : लड़की समझकर बेटे को ही दिल दे बैठे पिता

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। साल 2012 के में आई फिल्म ‘विक्की डोनर’ के बाद एक बार फिर आयुष्मान खुराना और अन्नू कपूर बड़े परदे पर धमाल मचाने वाले हैं।

Dream Girl का ट्रेलर शानदार है। ट्रेलर देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म दर्शकों को हंसा-हंसा कर लौट-पोट कर देगी।अन्नू कपूर इस बार आयुष्मान खुराना के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री को इस बार अलग ही अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म ड्रीम गर्ल में इस बार अपने ही बेटे को लड़की समझ कर इश्कबाजी करते नजर आएंगे।

दरअसल फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना रामलीला में सीता का किरदार निभाते हैं। लेकिन उसके इस काम से पिता खुश नहीं हैं। ऐसे में आयुष्मान दूसरा काम ढूंढ़ते हैं और कॉल सेंटर में काम करना शुरू कर देते हैं। अपने लड़की बनने के हुनर को कॉल सेंटर में बाखूबी इस्तेमाल करते हैं। वो कॉल सेंटर में नकली लड़की बनकर लोगों से बात करते हैं। इस तरह वो खूब ग्राहकों को बनाते हैं।

लड़की पूजा बने आयुष्मान शहर में इतने फेमस हो जाते हैं कि हर तरफ उन्ही की चर्चा होने लगती है। पूजा बने आयुष्मान के पिता बने अन्नू कपूर भी मन ही मन इश्क मिज़ाज़ के होते हैं और पूजा के दीवाने हो जाते हैं। अब इस अपने फैलाए हुए रायते को आयुष्मान उर्फ़ पूजा कैसे समेटेगा ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

वहीँ फील की बात करें तो,इसका निर्देशन राज शांडियाल ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा नुसरत भरुचा ,अभिषेक बनर्जी,मनजोत सिंह और विजय राज अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top