The Election Commission of India's Controversial Tweet

Election Commission of India की TMC को दो टूक; विवादित ट्वीट पर उठे सवाल

Election Commission of India’s Controversial Tweet: भारतीय चुनाव आयोग ने 8 अप्रैल 2026 को एक विवादित ट्वीट किया। इस पोस्ट में सीधा TMC को टारगेट किया गया।

चुनाव आयोग का विवादित ट्वीट

वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी को टारगेट करते हुए एक विवादित ट्वीट किया है। ECI ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा , “चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक। भय रहित, हिंसा रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग होकर ही रहेंगे। ” चुनाव आयोग के इस विवादित ट्वीट की भरपूर आलोचना हो रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं ने ECI के इस ट्वीट की जमकर आलोचना की और सवाल उठाए।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले Election Commission of India का ट्वीट

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल पहले ही तनावपूर्ण है। TMC और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। हाल ही में टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने दावा किया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने TMC की एक डेलिगेशन से मुलाकात के दौरान उन्हें गेट आउट कह दिया। तृणमूल कांग्रेस ने इसे चुनाव आयोग की पक्षपातपूर्ण और अशिष्ट भाषा बताया। इसके जवाब में चुनाव आयोग ने “दो टूक” वाला ट्वीट किया। जो टीएमसी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधता दिखा।

TMC का Election Commission of India पर पक्षपाती होने का आरोप

TMC लंबे समय से चुनाव आयोग पर बीजेपी के पक्ष में पक्षपात करने का आरोप लगाती रही है। खासतौर से SIR ऑफ़ वोटर लिस्ट, ब्यूरोक्रेट्स की ट्रांसफर और अन्य मुद्दों पर। सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी के नेता अक्सर ECI को BJP aided-body कहते हैं।

ECI के ट्वीट की नेताओं ने की आलोचना

टीएमसी के कई नेताओं ने चुनाव आयोग के ” दो टूक” वाले ट्वीट की पक्षपाती, अनुचित और एक पार्टी को टारगेट करना वाला बताया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ECI के ट्वीट को क्वोट करते हुए लिखा ,”अब ये कहने की जरूरत नहीं है कि चुनाव आयोग सीधे बीजेपी से निदेश लेकर और बीजेपी के अंडर में काम कर रहा है। ये अब जगजाहीर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज्जत तो सरेआम मत उछालिए। ” वहीं कुछ यूजर्स और बीजेपी समर्थकों ने इस ट्वीट की सराहना की।

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026

यह घटना ठीक बंगाल विधान सभा चुनाव से पहले हुई है। ममता बनर्जी ने आज भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया। राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है। TMC-BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। कुल मिलाकर यह ट्वीट चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top