4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Games

मशहूर गोल्फर अदिति अशोक मेडल जीतने से चुकी

Aditi Ashok: टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों के 15 वे दिन शनिवार के दिन भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया है। मशहूर गोल्फर अदिति अशोक बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी चौथे स्थान पर रही। आदिति अंतिम चौथे राउंड में चौथे स्थान पर मामूली अंतर से पदक जीतने से चूक गई है।

मशहूर गोल्फर Aditi Ashok मेडल जीतने से चुकी

टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारत गोल्फ के क्षेत्र में पदक जीतने का सपना टूट गया है। बेहतरीन प्रदर्शन कर रही महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रही है। वह मामूली से अंतर से मेडल जीतने से चूक गई है।

महिला गोल्फ प्रतियोगिता में अमेरिका की नैली कोर्दा पहले स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल जीता। जापान की मोनी इनामी ने कांस्य पदक और लैडिया कु ने  इस इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है। ओलंपिक में किसी भी भारतीय का अब तक का यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। अदिति अशोक 2016 रियो ओलंपिक में 41 व स्थान पर रही थी।

देश की नजरें पुरुष वर्ग में बजरंग पुनिया पर

अब अदिति अशोक के मेडल चुकने के बाद देश की नजरें पुरुष वर्ग में बजरंग पुनिया पर है। वह 65 किलोग्राम वर्ग के फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ब्रॉन्ज़ मेडल लिए के मुकाबला खेलेंगे। कांस्य पदक मुकाबले में बजरंग पुनिया रूस के ओलंपिक समिति के गादजि मुराद रशिदोव के खिलाफ रिंग में उतरेंगे।

हालांकि अदिति अशोक गोल्फ में पदक तो नहीं जीत पाई। लेकिन उनके बेहतरीन प्रदर्शन की पूरा विश्व तारीफ कर रहा है।  सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर लोग उनकी तारीफ कर कर रहे हैं। खुद भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अदिति अशोक के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ़ करते हुए ट्वीट किया।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *