फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर शादी के बाद पहली बार आए नजर, पैपराजी को बाँटी मिठाइयाँ
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी जच रहे थे।
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर हाल ही में (19 फरवरी 2022) को शादी के बंधन में बंधे है। दोनों ने अपने खंडेला स्थित फार्महाउस पर बड़ी ही सिंपल तरीके से शादी की। कपल ने अपनी शादी में केवल करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को शामिल किया। मीडिया को भी इस शादी से दूर रखा गया इसलिए इनकी शादी की केवल कुछ ही तस्वीरें सामने आई। परंतु अब शादी के बाद फरहान और शिबानी पहली बार मीडिया के सामने आए।
ट्रेडिशनल ऑउटफिट ने खिंचा सबका ध्यान
शादी के बाद आज फराहन और शिबानी पैपराजी को मिठाइयां बांटते नजर आए। अगर लुक की बात करें तो दोनों ट्रैडिशनल ऑउटफिट में काफी अच्छे लग रहे थे। फरहान इस दौरान सिल्क का कुर्ता और जैकेट पहने नजर आ रहे थे। शिबानी ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी जिसपर वाइट फ्लोरल वर्क किया गया था। इसी के साथ उनका डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स उनके लुक में चार चाँद लगा रहे थे।
बता दे कि फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले अधुना भबानी से शादी की थी। अधुना एक हेयर स्टाइलिस्ट है। 16 साल साथ रहने के बाद अधुना और फरहान अलग हो गए थे और उनकी दो बेटियाँ भी है।
Pingback: शादी में सालियों संग मस्ती करते नजर आए फरहान तो ससुर संग डांस करती नजर आई नई नवेली दुल्हन शिबानी, ख