केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। किसान पिछले 38 दिनों से तीनों कृषि कानून को रद्द करने की मांग करते हुए आंदोलन कर रहे हैं।
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे एक और किसान ने दिल्ली बॉर्डर पर आत्महत्या कर ली है। शनिवार के दिन गाजियाबाद के यूपी गेट पर एक एक किसान ने शौचालय में सुसाइड कर लिया है।
सुसाइड करने वाले किसान का नाम कश्मीर सिंह था। वह 75 साल के थे। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया। मृतक किसान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर गांव का रहने वाला है।
आत्महत्या करने वाले किसान सरदार कश्मीर सिंह लाडी ने शौचालय में सुसाइड कर लिया है और अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरा अंतिम संस्कार मेरे पोते के हाथों से दिल्ली यूपी बॉर्डर पर होना चाहिए। सुसाइड नोट में लिखा है कि यह सरकार हमारी बातें नहीं सुन रही है। इसलिए अपनी जान देकर जा रहा हूं ताकि कोई हल निकल सके। आखिर हम कब तक यहां सर्दी में बैठे रहेंगे। फिलहाल सुसाइड नोट गाजियाबाद पुलिस के कब्जे में है और मामले की जांच कर रही।
बता दें, कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे, अब तक 37 से भी अधिक किसान अपनी जान गंवा चुके हैं।
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More