MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ 15 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। अब पूर्व बिजनेस पार्टनर ने धोनी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। मामले की अगली सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में 18 जनवरी को होगी।
भारतीय राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया गया है। यह केस महेंद्र सिंह धोनी के दो पूर्व बिजनेस पार्टनर ने दर्ज कराया है। मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने धोनी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। केस की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट की जज प्रतिभा एम सिंह की बेंच करेगी।
बता दें, कुछ दिन पहले एमएस धोनी ने आर्का स्पोर्ट्स लिमिटेड एंड मैनेजमेंट के मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने 15 करोड़ रुपए का नुक्सान पहुंचाने का आरोप लगाया था।
धोनी द्वारा इस केस दर्ज कराने के बाद पूर्व पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने माही के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर का आरोप है कि उनकी प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचाया जा रहा है , जिसे रोका जाना चाहिए।
आपको बता दें, यह मामला साल 2017 में हुई एक बिजनेस डील से जुड़ा है। उस समय माही और आर्का स्पोर्ट्स लिमिटेड एंड मैनेजमेंट के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था। जिसके तहत देश और विदेशों में कई स्पोर्ट्सअकादमी खोली जानी थी। धोनी के वकील के अनुसार, इस डील में जिन शर्तों पर सहमति बनी थी बाद में उनका पालन नहीं किया गया।
MS Dhoni News: एमएस धोनी कब लेंगे IPL से संन्यास? माही की रिटायरमेंट को लेकर आया बड़ा अपडेट
शुरू में इस बात पर डील फाइनल हुई थी कि धोनी पूरी फ्रेंचाइजी फीस मिलेगी और मुनाफे का बटवारा 70:30 के अनुपात के आधार पर होगा। वकील ने कहा कि दोनों बिजनेस पार्टनर ने एमएस धोनी की जानकारी के बिना स्पोर्ट्स अकादमी स्थापित करना शुरू कर दिया और धोनी को कोई भुगतान नहीं किया गया।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More