4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

हैलोवीन पार्टी में शामिल हुए ये सितारे, देखिए वीडियो 

Halloween Party: मुंबई में बीती रात एक भव्य हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया। इस हैलोवीन पार्टी में शाहरुख़ खान के लाडले आर्यन खान से लेकर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या तक कंई स्टारकिड शामिल हुए।

Halloween Party हैलोवीन पार्टी में शामिल हुए ये सितारे,

ओरहान अवत्रामणि उर्फ़ ओरी ने बीती रात मुंबई में एक भव्य हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया। बता दे कि ओरहान एक एक्टिविस्ट है और कंई स्टारकिड उनके अच्छे दोस्त है।ओरहान अवत्रामणि की इस पार्टी में जान्हवी कपूर,शनाया कपूर, नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे, सारा अली खान समेत कंई स्टारकिड्स शामिल हुए लेकिन जिस स्टारकिड ने अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया वे थे शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान। आर्यन इस पार्टी में एकदम अलग अंदाज में नजर आए।

आर्यन हैलोवीन थीम के लिए एकदम जच रहे

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयनी ने आर्यन खान का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आर्यन आल ब्लैक लुक में नजर आ रहे है। उन्होंने आँखों के नीचे डार्क मेकअप किया हुआ था और गले में एक क्रॉस डाला हुआ था। इस लुक में आर्यन हैलोवीन थीम के लिए एकदम जच  रहे थे।

https://www.instagram.com/p/CkTzAn7DNjx/

जान्हवी कपूर बेहद खूबसूरत दिख रही

जान्हवी कपूर ने हैलोवीन पार्टी के लिए ऑफशोल्डर ब्लैक ऑउटफिट चुना था। इस ऑउटफिट में जान्हवी बेहद खूबसूरत दिख रही थी।

https://www.instagram.com/p/CkUkkScDG5q/

सारा अली खान

सारा अली खान ओरहान की काफी अच्छी दोस्त है। इसलिए अपने दोस्त की पार्टी में सारा शामिल न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। हैलोवीन पार्टी में सारा सिल्वर क्रॉप  टॉप और ब्लैक लेदर मिनी स्कर्ट में नजर आई। इस ऑउटफिट के साथ उन्होंने अपने कर्ली बालों को खुला रखा था।

https://www.instagram.com/p/CkTwrnfj_dX/

अन्नया पांडे

अभिनेत्री अनन्या पांडे भी हैलोवीन पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान अनन्या पिंक क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आई।

https://www.instagram.com/p/CkTtmW6Dp0U/

नव्या नवेली नंदा

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा हैलोवीन पार्टी में अल्लादीन की राजकुमारी जैस्मीन के लुक में नजर आई। इस दौरान उन्होंने लाइट ब्लू कलर का ऑउटफिट कैरी किया था।

https://www.instagram.com/p/CkTr-tQjw-M/

अहान शेट्टी

सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी भी इस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ भी उनके साथ नजर आई।

https://www.instagram.com/p/CkTuFsEDPZC/

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *