भारत में कोरोना वायरस महामारी को लेकर देश के राजनीतिक दलों में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जिस पर अभिलाष थपलियाल ने अरविंद केजरीवाल बनाम केंद्र सरकार,कॉमेडी वीडियो बनाया है।
अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले दिल्ली के सभी अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली वालों के ईलाज करने का आदेश दिया था। जिसमें बाहरी लोगों के ईलाज को मना कर दिया गया। इस फैसले पर केजरीवाल की काफी किरकरी हुई। बाद में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल के फैसले को पलटते हुए दिल्ली में सभी देश वासियों के ईलाज करने का आदेश दिया।
एलजी के इस आदेश पर अरविंद केजरीवाल ने अपना रुख बदलती करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा ,” LG और केंद्र के आदेश को लागू किया जाएगा। हमें एक दूसरे से नहीं बल्कि कोरोना से लड़ना है। ” इसके बाद उन्होंने दिल्ली में COVID-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए अस्पतालों में बेड और कोरोना वायरस के जुलाई तक कितने मरीज हो जाएंगे ,का ब्यौरा दिया।
अब इसी मुद्दे पर मशहूर कॉमेडियन अभिलाष थपलियाल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें केजरीवाल बनाम एलजी और केंद्र सरकार के बारे में हास्य लहजे में वर्णन किया है। उनका ये वीडियो केजरीवाल और केंद्र सरकार के टकराव को दर्शा रहा है। कैसे अरविंद केजरीवाल सभी मामलों को केंद्र सरकार और एलजी पर थोप देते हैं ,जानने के लिए देखें अभिलाष का ये फनी वीडियो।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More