Arvind Kejriwal News: ‘जेल से चलेगी सरकार; अगर मैंने CM पद से इस्तीफा दिया तो फिर ममता बनर्जी और पिनाराई विजयन सरकारें गिराई जाएंगी:अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर उन्होंने CM पद से इस्तीफा दे दिया तो फिर पश्चिम बंगाल में Mamata Banerjee और केरल में Pinarayi Vijayan की सरकारें गिराई जाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीती से संन्यास पर भी चर्चा की।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से दिल्ली सरकार चलाने को लेकर पुरे रोडमैप के बारे में बताया। केजरीवाल ने कहा,” देश बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है, तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया, फिर मुझे। वे मझे झूठे केस में गिरफ्तार कर पुरे देश को ये संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर मुझे अरेस्ट कर सकते हैं तो किसी को भी कर सकते हैं। वे जैसा चाहते हैं, लोगों से वही कराना चाहते हैं। ये तानाशही के लक्षण हैं। लोकतंत्र में उन्हें लोगों की बात सुननी चाहिए लेकिन वे खुद की बात सुनना चाहते हैं। हमें देश को इससे बचाना  है। हम लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए जेल जा रहे हैं। ”

शराब घोटाले पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल ?

PMLA अधिनियम पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संपूर्ण आपराधिक न्यायसशास्त्र उल्टा कर दिया गया है। उन्होंने कहा,” अभी तक आपराधिक व्यवस्था में पहले एफआईआर दर्ज होती थी, जांच होती थी , फिर केस होता था और अदालत तय करती थी कि क्या कोई दोषी है या नहीं। तभी  किसी दोषी को सजा मिलती थी। अब दूसरा तरीका है। पहले एफआईआर दर्ज होती है। उसे पहले दिन गिरफ्तार कर लिया जाता है। बाद में जांच चलती रहती है और वह जेल में रहता है। अदालत के निर्दोष घोषित करने के बाद ही वह जेल से बाहर आता है। पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किए गए लोगों को जमानत नहीं मिल रही है। यह कानून पूरी तरह से विपक्ष को ध्वस्त करने के लिए लाया गया है। या तो लोग बीजेपी में शामिल हो जाएं या जेल जाएं। ”

AAP को जड़ से उखाड़ देना चाहती है बीजेपी: CM अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal ने कहा ,” आम आदमी पार्टी का अभूतपूर्व उदय हुआ है। पीएम मोदी को मिलने वाले कई लोगों में हमारे कुछ अच्छे दोस्त भी हैं। वह अक्सर आम आदमी पार्टी को लेकर चर्चा करते रहते हैं। पीएम मोदी का कहना है कि  आने वाले समय में आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को चुनौती दे सकती है। वे AAP को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहते हैं। इन दिनों उन्होंने ऑपरेशन झाड़ू चलाया हुआ है और पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं। सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने एक ब्यान में कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद वे हमारे बैंक अकाउंट सीज कर देंगे। हमारे ऑफिस को खाली करवाने की कार्यवाही चल रही है। लेकिन वे नहीं जानते कि आम आदमी पार्टी सिर्फ चार लोगों की नहीं है। हमने स्वास्थय और शिक्षा में क्षेत्र में जो काम किए हैं, वो आज तक किसी भी पार्टी ने नही किए। हम पंजाब में क्यों जीते? क्योंकि हमने दिल्ली में काम किया। गुजरात के लोगों ने भी हमें दिल्ली और पंजाब में किए गए काम को देखकर वोट दी।

विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया

PM Narendra Modi के तीसरे टर्म पर सवाल का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा,” अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बने तो वे संविधान बदल देंगे। देश तानाशाही की तरफ बढ़ जाएगा। 2024 के बाद या तो चुनाव होंगे ही नहीं, अगर हुए तो रूस और बांग्लादेश की तरह होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन या पुरे विपक्ष को जेल में डाल दिया है या उन्हें मरवा दिया है। इसके बाद पुतिन को चुनाव में 87 फीसदी वोट मिले। बांग्लादेश में शेख हसीना ने पुरे विपक्ष को जेल में डाल दिया है और बंपर जीत हासिल की। पाकिस्तान में इमरान खान को जेल में डाल दिया है और उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह छीन लिया है।”

“इसी तरह हमारे देश में भी होगा। पूरा विपक्ष जेल में होगा और उन्हें (बीजेपी ) वोट मिलते रहेंगे इस बार उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया है, मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया है। हमारी पार्टी के पांच शीर्ष नेताओं को जेल में डाल दिया है। उन्होंने कांग्रेस के खाते फ्रीज कर दिए हैं। वे हमारे अकाउंट फ्रिज करने वाले हैं। हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया, एनसीपी को दो फाड़ कर दिया। ममता बनर्जी सरकार के कई मंत्रियों को जेल में डाल दिया। स्टालिन सरकार के मंत्रियों को जेल में डाल दिया। ” सीएम केजरीवाल

ममता बनर्जी और पिनाराई विजयन सरकारें गिराई जाएंगी: अरविंद केजरीवाल

गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा क्यों नही दिया? सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा,” लोग मुझ पर कुर्सी से चिपके रहने का आरोप लगा रहे हैं। मैं कभी भी कुर्सी या पद का लालची नहीं रहा। जब मैं पहली  बार दिल्ली का सीएम बना था तो मैंने बिना किसी के उकसावे में आए 49 दिन में इस्तीफा दे दिया था। लेकिन इस बार मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। ये मेरे संघर्ष का एक हिस्सा है। उन्होंने मुझे झूठे केस में फंसाया है। ताकि मैं इस्तीफा दे दूँ और सरकार गिराई जा सके। वे कल को ममता बनर्जी और पिनाराई विजयन सरकार गिरा देंगे। जिस राज्य में भाजपा हारेगी, वहां के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जा सकता है। अगर उन्होंने लोकतंत्र को जेल में डाल दिया तो लोकतंत्र जेल से ही चलेगा। ” साभार : indianexpress.com

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9209 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

93 वर्षीय Rupert Murdoch ने पांचवीं बार रचाई शादी जैस्मिन भसीन ने दिखाई अपनी लाइफ के सबसे व्यस्त और चिंतित सप्ताह की झलक 11 साल के हुए शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, देखिए क्यूट तस्वीरें Sapna Choudhary ने देसी अंदाज में ढाया कहर जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल
93 वर्षीय Rupert Murdoch ने पांचवीं बार रचाई शादी जैस्मिन भसीन ने दिखाई अपनी लाइफ के सबसे व्यस्त और चिंतित सप्ताह की झलक 11 साल के हुए शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, देखिए क्यूट तस्वीरें Sapna Choudhary ने देसी अंदाज में ढाया कहर जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल