कछार गांव में हैंडपंप एक साथ उगल रहा है आग और पानी

Buxwaha:एमपी के छतरपुर जिला के बक्सवाहा तहसील के गांव कछार में एक हैंडपंप पानी के साथ आग उगल रहा है।

जिसको लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। पानी और आग उगलते हुए हैंडपंप का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

Buxwaha:कछार गांव में हैंडपंप एक साथ उगल रहा है आग और पानी

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बक्सवाहा के एक गांव कछार से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां, गुरुवार के दिन एक हैंडपंप से पानी के साथ आग की लपटें भी निकलने लगी।

वीडियो कछार गांव का है

यह वीडियो छतरपुर तहसील से 10 किलोमीटर दूर कछार गांव का है। इस हैरतंगेज वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इस घटना की जांच करने के लिए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

गुरुवार के दिन कछार गाँव में लगे एक हैंडपंप में अचानक पानी के साथ आग की लपटें उठने लगी। जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड किया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

पानी और आग दोनों निकल रहे हैं

स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में पानी और आग दोनों निकल रहे हैं। इस बारे में जानकारी मिलने के बाद आसपास के गावों से लोगों की भीड़ लगने लगी।

वीडियो

बताया जा रहा है कि कछार गांव में दो हैंडपंप हैं। जिनसे वहां के लोग पानी लेते हैं। हैंडपंप से आग और पानी का एक साथ संगम, अजीब घटना है। जिसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

यह हैंडपंप गांव के स्कूल के पास लगा हुआ है

ग्रामीण दहशत में हैं। यह हैंडपंप गांव के स्कूल के पास लगा हुआ है। एक  स्थानीय नागरिक ने बताया कि हैंडपंप अचानक पानी और आग उगलने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में सिर्फ दो ही नल हैं। जिनसे लोग पानी भरते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top