हरभजन सिंह और गीता बसरा दूसरी बार बने माता-पिता, घर आया एक नन्हा मेहमान

हरभजन सिंह और गीता बसरा दूसरी बार माता-पिता बने। उनकी पहले भी एक बेटी है,जिसका नाम हिनाया है।

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा दूसरी बार पेरेंट्स बने। गीता बसरा ने एक बेटे को जन्म दिया है। दोनों पहले से ही एक बेटी के पेरेंट्स भी है। हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से अपने दूसरी बार पिता बनने की खबर दी है।

हरभजन ने लिखा,  ” एक स्वस्थ बेटे के रूप में अपना आशीर्वाद देने के लिए हम भगवान को धन्यवाद करते हैं। गीता और बेबी दोनों ठीक हैं। हम दोनों बहुत खुश हैं और हम अपने सुभचिंतको का उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद करते हैं।”

आपको बता दे कि गीता और हरभजन की शादी 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में हुई थी और 2016 में वो बेटी हिनाया हीर के पेरेंट्स बने थे। गीता अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।अब नन्हे मेहमान के आने से वे बहुत एक्साइटिड हैं।

गीता बसरा कंई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है, लेकिन उनका फ़िल्मी करियर कुछ खास नहीं चला। गीता सबसे पहले साल 2006 में इमरान हाश्मी के साथ ‘दिल दे दिया’ में नजर आयी। इसके बाद गीता 2007 में ‘द ट्रेन’ नामक फिल्म और 2013 में फिल्म ‘जिला गाजियाबाद’ में भी दिखाई दी। 2016 के बाद से गीता की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

One thought on “हरभजन सिंह और गीता बसरा दूसरी बार बने माता-पिता, घर आया एक नन्हा मेहमान

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई