Site icon 4PILLAR.NEWS

Holi 2022 In Bollywood: कैटरीना कैफ, मौनी रॉय से लेकर अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन तक बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं सेलिब्रेट की होली, देखिए तस्वीरें 

Holi 2022 के रंगों में डूबा बॉलीवुड

Holi 2022 के अवसर पर पुरे देश के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री भी होली के रंगों में डूबी दिखी। सितारों ने खास अंदाज में अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी है।

Holi 2022 का त्यौहार

आज देशभर में बड़े हर्ष और उल्लास से रंगों का त्यौहार होली सेलिब्रेट किया जा रहा है। होली के इस खास मोके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी है।

बिग बी जया बच्चन की फोटो वायरल

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने होली के मोके पर अपनी और जया बच्चन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में बिग बी जया बच्चन को रंग लगाते नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, होली की अनेक शुभकामनाएं।’

अनुपम खैर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आप सभी को होली के पावन अवसर पर बहुत- बहुत शुभकामनाएं और बधाई। प्रभु आपका जीवन खुशियों के हर रंग से भर दे।’

 

कैटरीना कैफ ने शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल में होली सेलिब्रेट की। अभिनेत्री ने अपने सास-ससुर और विक्की कौशल के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी होली’

अक्षय कुमार ने होली के अवसर पर अपना एक वीडियो शेयर हुए अपने फैंस को शुभकामनाएं दी है। वीडियो में अक्षय होली खेलते नजर आ रहे है।

मौनी रॉय ने भी शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ होली मनाई। एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वे अपने पति को रंग लगाती नजर आ रही है।

Exit mobile version