Hollywood Bollywood और सैंडलवुड- जानिए फिल्म इंडस्ट्री में Wood शब्द का इस्तेमाल कब और कैसे शुर हुआ

अंग्रेजी के शब्द Wood का हिंदी में लकड़ी अर्थ होता है। लेकिन बॉलीवुड , हॉलीवुड और सैंडलवुड जैसे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े शब्दों में एक ही नाम ‘वुड’ कॉमन है। इस शब्द का इतिहास बहुत ही रोचक है। जो फिल्म उद्योग में लिया जाता है।

अमेरिका एक कारोबारी H J Whitley को Hollywood का जनक माना जाता है। उन्होंने ही अमेरिकी फिल्म उद्योग को हॉलीवुड का नांम दिया था। दरअसल, उन्होंने 1930 में अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री को हॉलीवुड नाम दिया था। जिसका मतलब हैप्पीनेस है। अमेरिका के लॉस एंजोलिस के एक इलाके का नाम हॉलीवुड है। जेएच विटले ने यह नाम अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री को दिया। जैसे जैसे हॉलीवुड की फ़िल्में विदेशों में फेमस होती गई वैसे ही बाकि देशों की फिल्म इंडस्ट्रीज ने भी अपने मनोरंजन उद्योग को वुड शब्द से जोड़ना शुर कर दिया। आइये ,सबसे पहले यह जान लें कि किस भाषा के फिल्म उद्योग को किस नाम से जाना जाता है।

अलग-अलग भाषाओँ के अलग नाम

  • कालीवूड : नेपाली फिल्म इंडस्ट्री
  • पॉलीवूड : पंजाबी, पश्तो सिनेमा
  • कारीवूड : पाकिस्तान के कराची का सिनेमा उद्योग
  • ढॉलीवुड : बंगलादेश के ढाका की फिल्म इंडस्ट्री
  • सैंडलवुड कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री
  • सॉलीवूड : सिंधी फ़िल्में
  • लॉलीवूड : पाकिस्तानी फ़िल्में
  • मॉलीवूड : मलयालम
  • ओलीवूड : ओड़िशा

भारत में कब हुई हॉलीवुड की शुरुआत ?

वर्ष 1930 में अमेरिकी फिल्म उद्योग को दुनिया भर में हॉलीवुड के नाम से जाना जाने लगा। लेकिन भारत में इसे हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के नाम से जाना जाता था। जो बाद में हॉलीवुड के नाम से दुनिया भर में फेमस हो गया। इसके पीछे भी रोचक कहानी है। बॉलीवुड कहलाने का श्रेय बंगाली फिल्म उद्योग को दिया जाना चाहिए ,लेकिन इसके विपरीत हुआ।

पश्चिम बंगाल के कलकत्ता ( अब कोलकाता ) की फिल्म इंडस्ट्री राजधानी के टॉलीगंज इलाके में स्थित थी। जिसके बार एक स्थानीय पत्रिका ‘जूनियर स्टेट्समैन’ ने टॉलीवूड शब्द का उपयोग किया था। लेकिन जो टॉलीवुड कोलकाता से शुरू हुआ अब उसे तेलुगु सिनेमा के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

बंगाल में टॉलीवुड शब्द फेमस होने के बाद मुंबई में हॉलीवुड से एच को हटाकर बी कर दिया और बॉलीवुड नाम रखा गया। पहले मुंबई को बॉम्बे कहा जाता था। B अक्षर को प्रमुखता देते हुए बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड कहा जाने लगा। 70 के दशक में बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड के नाम से जाना जाने लगा। इस तरह अलग अलग देशों और भाषाओँ की फिल्म इंडस्ट्री में ‘वुड’ शब्द का इस्तेमाल होना शुरू हुआ।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9085 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “Hollywood Bollywood और सैंडलवुड- जानिए फिल्म इंडस्ट्री में Wood शब्द का इस्तेमाल कब और कैसे शुर हुआ

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन