अमेरिका के अलबामा में बच्चों का यौन शोषण करने वालों को लगाया जाएगा नपुंसकता का इंजेक्शन

Alabama में अब बच्चों का शारीरिक शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी। रसायन के विधेयक के अनुसार 13 साल से कम उम्र के बच्चों का शारीरिक शोषण करने वाले को नपुंसक बनाने वाला इंजेक्शन लगाया जाएगा।

Alabama प्रशासन का बड़ा फैसला

USA के अल्बामा राज्य में रेप के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी। इस राज्य में बच्चों का शारीरिक शोषण करने वालों को नपुंसक बनाने वाला टीका लगाया जाएगा। अल्बामा के गवर्नर ‘काय इवे’ ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं। ‘कैमिकल कैस्ट्रेशन’ विधेयक में 13 साल से कम उम्र के बच्चों का शारीरिक शोषण करने वाले दोषियों को नपुंसक बनाने का प्रावधान है। इस विधेयक के अनुसार नपुंसक बनाने की दवा दी जा सकती है।

दोषी को दवा खुद खरीदनी होगी

सीबीएस न्यूज़ की खबर के अनुसार , जो भी दोषी पाया जाता है उसे दवा भी खुद ही खरीदनी होगी। दोषी को दवा कितनी मात्रा में और कब देनी है इसका फैसला जज करेंगे। इस विधेयक को अल्बामा की दोनों सदनों में पेश किया गया। यह विधेयक एक नवंबर 2019 के बाद अपना अपराध स्वीकार करने वाले लोगों पर लागु होगा।

अपराधियों को पहले भी लगाया जाता था ये इंजेक्शन

ये इंजेक्शन टेस्टोस्टेरोन पैदा होने से रोकेगा। अपराधियों को जेल में ही पेरोल से पहले ये इंजेक्शन दिया जाएगा।अलबामा सरकार के इस फैसले के बाद बच्चों के यौन शोषण के मामलों पर लगाम लगेगी। बता दें, अमेरिका समेत विश्व के काफी देशों में बच्चों के शोषण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top