अमरीका के अलबामा में बच्चों का यौन शोषण करने वालों को लगाया जाएगा नपुंसकता का इंजेक्शन

अमरीका के अल्बामा में अब बच्चों का शारीरिक शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी। रसायन के विधेयक के अनुसार 13 साल से कम उम्र के बच्चों का शारीरिक शोषण करने वाले को नपुंसक बनाने वाला इंजेक्शन लगाया जाएगा।r

अमरीका के अल्बामा राज्य में रेप के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी। इस राज्य में बच्चों का शारीरिक शोषण करने वालों को नपुंसक बनाने वाला टीका लगाया जाएगा। अल्बामा के गवर्नर ‘काय इवे’ ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं। ‘कैमिकल कैस्ट्रेशन’ विधेयक में 13 साल से कम उम्र के बच्चों का शारीरिक शोषण करने वाले दोषियों को नपुंसक बनाने का प्रावधान है। इस विधेयक के अनुसार नपुंसक बनाने की दवा दी जा सकती है।

सीबीएस न्यूज़ की खबर के अनुसार , जो भी दोषी पाया जाता है उसे दवा भी खुद ही खरीदनी होगी। दोषी को दवा कितनी मात्रा में और कब देनी है इसका फैसला जज करेंगे। इस विधेयक को अल्बामा की दोनों सदनों में पेश किया गया। यह विधेयक एक नवंबर 2019 के बाद अपना अपराध स्वीकार करने वाले लोगों पर लागु होगा।

ये इंजेक्शन टेस्टोस्टेरोन पैदा होने से रोकेगा। अपराधियों को जेल में ही पेरोल से पहले ये इंजेक्शन दिया जाएगा।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8948 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री