ईंधन और बैटरी खत्म, भारत के मंगलयान MOM का हुआ अंत

भारत के Mars Orbiter Mission को 5 नवंबर 2013 को 6 महींने की अवधि के लिए लॉन्च किया गया था। आठ साल तक सेवाएं देने के बाद MOM का अंत हो गया है। ईंधन और बैटरी खत्म होने के बाद स्पेस सेंटर से मंगलयान का संपर्क खत्म हो गया है।

450 करोड़ रूपये की लागत वाला भारत का मार्स ऑर्बिटर मिशन 5 नवंबर 2013 को सफलतापूर्वक लॉंन्च किया गया था। इस यान को पीएसएलवी सी-25 से प्रक्षेपित किया गया था। ISRO के वैज्ञानिकों ने इसे पहले ही प्रयास में मंगल की कक्षा में स्थापित कर दिया था। एमओएम , 24 सितंबर 2014 को सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित हो गया था। शुरू में मंगलयान को सिर्फ छह महींने के लिए भेजा गया था। जिसने लगभग आठ साल तक अपनी सेवाएं दी।

इसरो से जुड़े सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा ,” उपग्रह की बैटरी खत्म हो गई है। कोई ईंधन नहीं बचा है। संपर्क टूट गया है। ” हालांकि, इस बारे में इसरो की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है। बताया गया कि अंतरिक्ष यान में लगाई गई बैटरी को एक घंटे और चालीस मिनट के लिए डिजाइन किया गया था। लेकिन हाल ही में एक ग्रहण लगा। जिसकी अवधि करीब साढ़े सात घंटे तक की थी। चूँकि, बैटरी केवल 1 घंटा चालीस मिनट तक की चल सकती थी और लंबा ग्रहण लगने के कारण खत्म हो गई।

Chandrayaan 2: विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने की उम्मीद हुई प्रबल, ISRO की मदद कर रही है NASA

मार्स ऑर्बिटर यान को केवल छह महीने की क्षमता के अनुरूप बनाया गया था। लेकिन इसने लगभग आठ सालों तक काम किया। MOM ने बहुत महत्वपूर्ण वैज्ञानिक परिणाम दिए।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9000 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “ईंधन और बैटरी खत्म, भारत के मंगलयान MOM का हुआ अंत

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री